झारखंड के पाकुड़ में विवाहिता और युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, 40 लोगों पर केस दर्ज

पाकुड़, 1 जुलाई . Jharkhand के पाकुड़ जिले में कथित प्रेम संबंध के शक में एक विवाहिता और एक युवक को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो social media पर वायरल होने के बाद Police ने कार्रवाई करते हुए पांच नामजद और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

Police आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. बताया जा रहा है कि यह घटना है दो-तीन दिन पहले रात में हुई थी. आरोप है कि विवाहिता के पति ने उसे एक युवक के साथ कथित प्रेम संबंध के शक में पकड़ लिया. उसने शोर मचाकर गांव के कई लोगों को जुटा लिया. इसके बाद दोनों के साथ मारपीट की गई, उनके कपड़े फाड़ दिए गए और उन्हें अर्धनग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया गया. इ

स दौरान बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन बने रहे और घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में social media पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद Police हरकत में आई. दोनों पीड़ितों को Police ने चिकित्सकीय परीक्षण कराया है.

पीड़िता के बयान पर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 49/2026 दर्ज किया गया है. मामले में पीड़िता के पति समेत पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Police अधिकारियों के अनुसार, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी और अनुमंडल Police पदाधिकारी विजय कुमार की मौजूदगी में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. Police का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है.

–

एसएनसी/एसके

Leave a Comment