गुजरात : गांधीनगर में भाजपा की अहम बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नेताओं संग की रणनीतिक चर्चा

गांधीनगर, 21 फरवरी . गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Gujarat भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारियों और नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की. यह बैठक गांधीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई, जहां राज्य इकाई के संगठनात्मक ढांचे और आगामी रणनीतियों पर मंथन किया गया.

बैठक में Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे. इसके साथ ही राज्य Government के वरिष्ठ मंत्री हर्ष सांघवी ने भी बैठक में भाग लिया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, राज्य के कार्यालय पदाधिकारी, संगठन पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस दौरान उपस्थित रहे. पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी टीम, जिला एवं महानगर अध्यक्षों तथा महासचिवों ने भी बैठक में हिस्सा लिया और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे.

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्य संगठन की वर्तमान गतिविधियों, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों और आगामी Political योजनाओं पर चर्चा की. उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और सभी को मिलकर संगठन को और विस्तार देना चाहिए.

इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष भी मौजूद रहे. उन्होंने संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने और बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता सुनिश्चित करने पर बल दिया. नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया और संगठनात्मक मजबूती को प्राथमिकता देने की बात कही.

बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने Gujarat भाजपा की social media टीम के साथ अलग से बैठक की. इस दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने तथा social media पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए.

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह बैठक संगठन को सशक्त बनाने और भविष्य की Political रणनीति को धार देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी.

एएस/

Leave a Comment