पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच में हुई महत्वपूर्ण चर्चा : सस्मित पात्रा

New Delhi, 15 अप्रैल . बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि वेस्ट एशिया के मुद्दों पर अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी की 40 मिनट की चर्चा अहम थी. इस दौरान भारत-अमेरिका बातचीत और India की स्टेबल एनर्जी जरूरतों के लिए एनर्जी सिक्योरिटी पर फोकस किया गया.

उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर भी बात हुई होगी. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ब्लॉकेज को खोलने पर भी चर्चा हुई होगी, जिससे कि एनर्जी सिक्योरिटी को सुनिश्चित किया जा सके. होर्मुज के रास्ते जो भी सप्लाई होती है, वो कहीं न कहीं ब्लॉक है. इसको सिक्योर करने को लेकर चर्चा हुई है.

सस्मित पात्रा ने कहा कि ऐसे चर्चा काफी जरूरी है. खासकर India का लगभग 20 प्रतिशत ऑयल और लगभग 60 प्रतिशत नेचुरल गैस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर आता है. इसलिए India के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज काफी महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी और President ट्रंप के बीच में काफी महत्वपूर्ण चर्चा हुई है.

उन्होंने कहा कि अभी बातचीत का दौर जारी है. अगर देखा जाए तो अभी तक पहले चरण में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सार्थक नहीं रही. शायद दूसरे चरण के बातचीत के लिए कोशिश की जा रही है. सस्मित पात्रा ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच फिर से नेगोशिएशन शुरू होंगे. India को एनर्जी सिक्योरिटी के लिए और काम करने की आवश्यकता है.

बता दें कि India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने में मदद की कोश‍िश करने वाले देशों के ल‍िए President डोनाल्ड ट्रंप की ओर स्‍वागत की बात कही. उन्‍होंने कहा क‍ि अगर India भी शाम‍िल होता है, तो उसका भी स्‍वागत है.

राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप इस बात को लेकर कोई भेदभाव नहीं कर रहे हैं कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने में कौन मदद कर सकता है.

एसडी/पीएम

Leave a Comment