पाकिस्तान के पुलिस महकमे में लैंगिक असमानता जबरदस्त, महिलाओं की तादाद बेहद कम: रिपोर्ट

लंदन, 15 अप्रैल . Pakistan की Police फोर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी बहुत कम है, जो कुल वर्कफोर्स का तीन फीसदी से भी कम है. इसका नकारात्मक असर भी देश और समाज पर दिखने लगा है.

एक रिपोर्ट आंकड़ों की जुबानी बदहाली की दास्तां सुनाती है. इसके अनुसार महिलाओं की कमी से कई अपराध दर्ज ही नहीं होते हैं. कई और परेशानियां खड़ी होती हैं, जैसे- “जेंडर क्राइम में जांच की दिशा गलत होती है, कानूनी नियमों का पालन नहीं किया जाता है, नतीजतन न्याय नहीं मिलता और Police के प्रति अविश्वास भी बढ़ता है.”

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2024 में Pakistan 146 देशों में 145वें स्थान पर था — जो गहरी जड़ें जमा चुकी लैंगिक असमानता को दिखाता है.

यूके के अखबार ‘एशियन लाइट’ की रिपोर्ट बताती है कि, “Pakistan साउथ एशिया के देशों से बहुत पीछे है. यहां Police महकमे में महज 3 फीसदी महिलाएं कार्यरत हैं. इसकी हालत अफगानिस्तान जितनी ही खराब है. नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, नेपाल में महिला Police कर्मचारियों की संख्या 11.73 फीसदी, श्रीलंका में 11.5 फीसदी, बांग्लादेश में 8.63 फीसदी जबकि India में कुल Police वर्कफोर्स में महिला कर्मचारियों की संख्या 12.60 फीसदी है.”

इस्लामाबाद के एक समाज सेवी संगठन ‘अकाउंटेबिलिटी लैब Pakistan’ के प्रकाशित ‘पॉलिसी ब्रीफ डॉक्यूमेंट’ का हवाला देते हुए कहा गया है कि कम प्रतिनिधित्व ने घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और दूसरे लैंगिक अपराधों से निपटने की कोशिशों में रुकावट डाली है.

दस्तावेज के हवाले से रिपोर्ट बताती है कि “Police में 3 फीसदी महिलाओं के साथ Pakistan न सिर्फ इस इलाके में बल्कि पूरी दुनिया में जिल्लत का पात्र बनता है. Police में महिलाओं का प्रतिनिधित्व न होने से Pakistan में महिलाओं के लिए न्याय की अपेक्षा दूर की कौड़ी साबित होती है.”

Pakistan के अलग-अलग राज्यों में लैंगिक असमानता को लेकर, रिपोर्ट में बताया गया है कि सिंध में Police फोर्स में महिलाओं की संख्या सिर्फ 2.62 फीसदी, खैबर पख्तूनख्वा में 1.46 फीसदी और बलूचिस्तान में 1.74 फीसदी है.

रिपोर्ट में Pakistan के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और Pakistan के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान (पीओजीबी) की बहुत खराब तस्वीर बताई गई है, जहां महिलाओं की नुमाइंदगी महज 2.48 फीसदी और 3.36 फीसदी हैं.

सियासी तौर पर काफी प्रभावी माना जाने वाले पंजाब प्रांत में 4.4 फीसदी महिला Policeवालों की ज्यादा हिस्सेदारी होने के बावजूद — जमीनी हकीकत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है.

रिपोर्ट में पंजाब के कसूर इलाके की एक 13 साल की रेप पीड़िता का जिक्र है, जिसने Pakistanी कोर्ट से आरोपी के बरी होने के बाद खुद को आग लगा ली थी.

Police फोर्स में औरतों के गिरते प्रतिनिधित्व और न्यायिक व्यवस्था में लीगल अकाउंटेबिलिटी की कमी पर गंभीर चिंता जताते हुए, पेशावर के शोधार्थी फुरकान अली ने एशियन लाइट के हवाले से कहा: “Pakistan में जेंडर-बेस्ड क्राइम के लिए सजा की दर बहुत कम हैं. रेप और ऑनर किलिंग के लिए 0.5 फीसदी, किडनैपिंग के लिए 0.1 फीसदी और घरेलू हिंसा के लिए महज 1.3 फीसदी है.” Police फोर्स में महिलाओं की संख्या सिर्फ 1-1.5 फीसदी होने की वजह से जांच हर स्तर पर प्रभावित होती है.

केआर/

Leave a Comment