उत्तर भारत में भीषण लू का प्रकोप, आईएमडी का अलर्ट जारी

New Delhi, 26 अप्रैल . उत्तर India इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, और स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है.

India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, Saturday को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है. वहीं Sunday को भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा, जिससे लगातार हीटवेव जैसे हालात बने हुए हैं. कई इलाकों में गर्म हवाएं (लू) चलने की भी खबर है, जिसके चलते प्रशासन ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य India में 28 अप्रैल तक गर्मी का यह दौर जारी रह सकता है. पंजाब, Haryana, Rajasthan और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं मध्य India के Madhya Pradesh, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी तेज गर्मी पड़ रही है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में अब तक का सबसे अधिक है. यहां 32 जिलों में गंभीर हीट अलर्ट जारी किया गया है, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में दक्षिण India के कुछ हिस्सों, खासकर केरल और माहे में भी हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है.

बढ़ती गर्मी को देखते हुए आईएमडी ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. साथ ही टोपी, छाता और चश्मे का उपयोग करने को कहा गया है.

बाहर काम करने वालों को सिर और गर्दन पर गीला कपड़ा रखने की सलाह दी गई है. बच्चों और पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में छोड़ने से सख्त मना किया गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यही स्थिति जारी रही तो गर्मी और खतरनाक हो सकती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment