आईएमडी ने महाराष्ट्र के 31 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, मुंबई में 113 पेड़ गिरे

Mumbai , 25 जून . India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने Thursday को पूरे Maharashtra में व्यापक बारिश का अनुमान लगाया है और 31 जिलों के लिए मौसम संबंधी अलर्ट जारी किया है. इनमें से 25 जिलों को ‘येलो अलर्ट’ और छह जिलों को ‘ऑरेंज अलर्ट’ पर रखा गया है, जो लगातार बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की संभावना का संकेत देते हैं.

बृहन्Mumbai नगर निगम (बीएमसी) ने पिछले 24 घंटों में शहर भर में पेड़ और उनकी शाखाएं गिरने की 113 घटनाओं की जानकारी दी है.

बीएमसी के रिकॉर्ड के अनुसार, शहर के इलाके में ऐसी 40, पूर्वी उपनगरों में 23 और पश्चिमी उपनगरों में 50 घटनाएं दर्ज की गईं, क्योंकि इस आर्थिक राजधानी में भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं.

दक्षिण-पश्चिम मानसून अब Mumbai सहित Maharashtra के बाकी हिस्सों में भी फैल गया है, जिससे पूरे राज्य में व्यापक बारिश हो रही है. पिछले दो दिनों में मानसून की गतिविधि तेज होने के कारण Mumbai और पड़ोसी ठाणे में भारी बारिश हुई.

येलो अलर्ट वाले जिलों में ठाणे, Mumbai , रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, अहिल्यानगर, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा और वाशिम शामिल हैं.

इस बीच, भारी बारिश और खराब मौसम की आशंका के कारण पुणे, यवतमाल, लातूर, धाराशिव, चंद्रपुर और सतारा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Maharashtra के लगभग सभी इलाकों में मानसून सक्रिय हो गया है, जिससे कुछ जगहों पर भारी बारिश और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. Mumbai , कोंकण क्षेत्र और उससे सटे गोवा में बारिश का जो खास तौर पर अधिक रही है, जिससे लंबे समय से चली आ रही गर्मी से काफी राहत मिली है.

नासिक, जलगांव, परभणी, जालना, छत्रपति संभाजीनगर, अमरावती, यवतमाल, नागपुर और चंद्रपुर समेत कई जिलों में भी बारिश दर्ज की गई है. साथ ही, मानसून Gujarat और Madhya Pradesh के कुछ हिस्सों में भी आगे बढ़ गया है.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश में अचानक हुई यह तेजी किसी एक मौसम प्रणाली का नतीजा नहीं थी. बल्कि, यह तीन वायुमंडलीय प्रणालियों के आपसी मेल से हुआ, जिन्होंने मिलकर Mumbai और आसपास के इलाकों में मानसून की गतिविधि को तेज कर दिया.

आईएमडी ने तापमान में धीरे-धीरे गिरावट का अनुमान भी लगाया है. अगले दो दिनों में पूरे Maharashtra में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है और फिर स्थिर हो सकता है. अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है.

कुल मिलाकर पूरे Maharashtra में मानसून की स्थिति सक्रिय बनी हुई है. कई जिलों में व्यापक और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो रही है. बारिश से गर्मी से काफी राहत मिली है और आईएमडी ने संकेत दिया है कि अगले कुछ दिनों तक मानसून की तेज गतिविधि जारी रहने की संभावना है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें और जरूरी सावधानी बरतें.

ओपी/पीएम

Leave a Comment