झारखंड: राशन दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, विदेशी शराब-बीयर जब्त की

गुमला, 25 मई . Jharkhand के गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमनगर गांव में राशन दुकान की आड़ में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने के बड़े मामले का Police ने खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में Police ने 237 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की है. मामले में आरोपी दीपक जायसवाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, गुमला Police अधीक्षक को प्रेमनगर में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी. इसके बाद श्रुति अग्रवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने Saturday रात प्रेमनगर स्थित दीपक जायसवाल की राशन दुकान सह मकान में छापा मारा. छापेमारी के दौरान राशन दुकान के अंदर बने एक कमरे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई. Police के अनुसार जब्त शराब में करीब 103 लीटर बीयर भी शामिल है. बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है.

Police टीम को देखकर आरोपी दीपक जायसवाल अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. इस मामले में चैनपुर थाना में कांड संख्या 15/26 दर्ज किया गया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 274/292 और उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अवैध शराब बिक्री के कारण दुकान के आसपास असामाजिक तत्वों और बाहरी लोगों का जमावड़ा लगा रहता था, जिससे स्थानीय ग्रामीण और महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जब्त शराब असली है या नकली, इसकी पुष्टि एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब कारोबार या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत Police को गुप्त सूचना दें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा.

छापेमारी दल में अरविंद कुमार, Police अवर निरीक्षक राजेंद्र मंडल, सहायक अवर निरीक्षक धर्मपाल, संतोष लुगुन तथा चैनपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

पीएसके

Leave a Comment