अगर शरद पवार एनडीए में आए तो हम उनका स्वागत करेंगे : योगेश कदम

Mumbai , 9 जुलाई . Maharashtra की राजनीति में शरद पवार और उपChief Minister एकनाथ शिंदे की हालिया मुलाकात के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. इस मुद्दे पर Maharashtra के गृह राज्य मंत्री योगेश रामदास कदम ने संजय राउत पर निशाना साधा और कहा कि शरद पवार की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना यह दिखाता है कि संजय राउत किसी के भी सच्चे नहीं हो सकते.

योगेश कदम ने कहा, “संजय राउत कभी शिवसेना के नहीं थे, बल्कि वे शरद पवार के शिष्य रहे हैं. अब जब उन्हें अपने गुरु की कोई बात पसंद नहीं आई, तो उन्होंने उन्हीं पर अविश्वास जताना शुरू कर दिया.”

जब उनसे पूछा गया कि यदि भविष्य में शरद पवार एनडीए में शामिल होते हैं तो क्या उनका स्वागत किया जाएगा, इस पर योगेश कदम ने कहा, “बिलकुल स्वागत करेंगे. शरद पवार ने Maharashtra के लिए बहुत काम किया है. आज वह राज्य के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं. अगर वे एनडीए में आते हैं तो मुझे भी उनसे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा.”

वहीं, ‘Maharashtra मिसिंग लिंक’ परियोजना को लेकर उठ रहे सवालों पर भी योगेश कदम ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह वही परियोजना है जिसे कांग्रेस ने ठुकरा दिया था. कांग्रेस के पास न तो इसे पूरा करने का साहस था और न ही आर्थिक तथा तकनीकी चुनौतियों का सामना करने की क्षमता.

उन्होंने कहा कि Chief Minister देवेंद्र फडणवीस और उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इस चुनौतीपूर्ण परियोजना को सफल बनाया, जिसे कभी असंभव माना जाता था. इस परियोजना से राज्य में कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार हुआ है.

परियोजना क्षेत्र में हुए भूस्खलन (लैंडस्लाइड) पर योगेश कदम ने कहा कि इसे बहुत बड़ा नुकसान नहीं माना जाना चाहिए. उन्होंने कहा, “मेरे ख्याल से लैंडस्लाइड कोई इतना बड़ा डैमेज नहीं है. भविष्य में इससे बचाव के लिए जो भी जरूरी कदम होंगे, Government उन्हें जरूर उठाएगी. लेकिन इस छोटे से नुकसान के आधार पर पूरे प्रोजेक्ट को बदनाम करना और Maharashtra की छवि खराब करना बिल्कुल गलत है.”

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment