
गाजियाबाद, 3 जनवरी . लोनी के विधायक और भाजपा नेता नंद किशोर गुर्जर ने आईपीएल टीम में बांग्लादेशी क्रिकेटर को लेने से जुड़े विवाद पर कहा कि शाहरुख खान को बांग्लादेश से इतना ही प्रेम है तो वे India छोड़कर बांग्लादेश में जाकर बस जाएं. उन्हें अपनी हैसियत का अंदाजा हो जाएगा.
भाजपा नेता का यह बयान उस वक्त आया है, जब बीसीसीआई के निर्देश पर शाहरुख खान की आईपीएल टीम ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया. मुस्तफिजुर रहमान को हाल ही में हुई नीलामी में केकेआर ने खरीदा था. इसके बाद देशभर में इसका विरोध शुरू हो गया.साधु-संतों से लेकर भाजपा नेताओं ने भी शाहरुख खान को इस मामले में स्टैंड लेने की नसीहत दे दी.
से बातचीत में भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि बीसीसीआई और खेल मंत्रालय के फैसले का पूरा India स्वागत कर रहा है.
यह फैसला लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है. यह सिर्फ मोदी Government की वजह से मुमकिन हुआ है. पिछली Governmentों ने कभी जनता की भावनाओं की परवाह नहीं की.
भाजपा नेता ने कहा कि शाहरुख खान ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को अपनी आईपीएल टीम में शामिल कर India के लोगों का अपमान किया है. दूसरी ओर बांग्लादेश में बलात्कार और कत्लेआम की घटनाएं हो रही हैं. शाहरुख खान ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में लेकर जिहादी मानसिकता का परिचय दिया है. मेरी लोगों से अपील है कि शाहरुख खान की फिल्मों का बहिष्कार करें. उनका करियर समाप्त करने का काम करें. उन्होंने कहा कि अगर जरा सी भी शर्म है तो शाहरुख देश छोड़कर चले जाएं.
जेजेपी के नेता अजय चौटाला और Samajwadi Party के नेता रविदास मेहरोत्रा के बयान पर उन्होंने कहा कि लोगों के अंदर राष्ट्रवाद का नशा है. हम India को नंबर वन बनाने के लिए काम कर रहे हैं. चौधरी देवीलाल को पूरा India सम्मान देता है, लेकिन अजय चौटाला को बयान देने से पहले उनकी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए. इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए. India का युवा आगे बढ़ रहा है. सभी के पास रोजगार, स्वास्थ्य और चिकित्सा है. नेपाल और श्रीलंका के युवा भी पीएम मोदी जैसा नेतृत्व चाहते हैं. अजय चौटाला ने बयान देकर देवीलाल के कद को कम करने का काम किया है. देश का युवा पीएम मोदी के साथ है. हम तेजी से तीसरी सबसे बड़ी महाशक्ति बनने वाले हैं. नंदकिशोर गुर्जर ने Samajwadi Party को समाप्त हो चुकी पार्टी बताया.
–
डीकेएम/वीसी