
गांधीनगर, 17 अगस्त . भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पंजाब और Haryana के किसान संघों के विरोध के बीच भारतीय किसान संघ (बीकेएस) ने संतुलित रुख अपनाया है. Gujarat से संघ के महासचिव रमेश पटेल ने कहा कि भारतीय किसान संघ के लिए हमेशा राष्ट्रहित सर्वोपरि रहा है और रहेगा.
रमेश पटेल ने से बातचीत के दौरान कहा, “भारतीय किसान संघ के लिए हमेशा राष्ट्रहित सर्वोपरि रहा है. कल भी था, आज भी है और आने वाले दिनों में भी रहेगा. राष्ट्रहित की चौखट पर किसान का हित-यह भारतीय किसान संघ का स्लोगन है.”
उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. ऐसे में संगठन बिना जानकारी के कोई कार्यक्रम नहीं देगा. किसान संघ जो भी कार्यक्रम देता है वो अपनी रीति-नीति के आधार पर देता है. जहां भी किसान का हित है, वहां किसान संघ है और जहां किसानों का अहित है, उसके सामने किसान संघ खड़ा रहता है.”
रमेश पटेल ने कहा कि भारतीय किसान संघ ने पहले ही Government को आगाह किया था, जिसके बाद ट्रेड डील पर चर्चा रुकी हुई है. अगर किसानों के हित में ये ट्रेड डील है तो किसान संघ उसका स्वागत करेगा. अब अगर यह डील किसानों के विरोध में रहेगी तो भारतीय किसान संघ अपने दम-खम के आधार पर उसका विरोध करेगा.”
पंजाब और Haryana के किसान संगठनों द्वारा Government के खिलाफ मोर्चा खोलने के सवाल पर रमेश पटेल ने कहा, “हर संगठन की अलग रीति-नीति होती है. उनके आधार पर वह अपनी बात रख रहे हैं, वह उनकी सोच है. हमारी सोच तो राष्ट्रहित सर्वोपरि को मानते हुए किसानों का जो हित है वहां किसान संघ खड़ा है.”
रमेश पटेल ने कहा कि भारतीय किसान संघ देश का वफादार स्वयंसेवक है और कोई भी फैसला देश और किसान दोनों के हित को ध्यान में रखकर ही लेगा.
–
पीआईएम/पीएम