अगर मैं फेल हुआ तो इंडिया फेल हो जाएगा, मनोज बाजपेयी की नई फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पोस्टर रिलीज

Mumbai , 23 अप्रैल . Bollywood में जब भी किसी गंभीर और दमदार कहानी वाली फिल्म की चर्चा होती है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं. अब एक ऐसी ही नई फिल्म चर्चा में आ गई है, जिसका नाम है ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’. इस फिल्म में Actor मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने इसके दो पोस्टर रिलीज किए.

फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने Actor मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के खास मौके पर इस फिल्म के दो पोस्टर जारी किए. पोस्टर के साथ ही फिल्म के नाम का भी खुलासा किया गया.

फिल्म के पहले पोस्टर में मनोज बाजपेयी का चेहरा नहीं दिखाया गया है. वह पीछे से नजर आ रहे हैं. वह एक लंबे कॉरिडोर में हाथ में सूटकेस लिए नजर आ रहे हैं. इस पर टैगलाइन है- ‘अगर मैं फेल हुआ तो इंडिया फेल हो जाएगा.’

वहीं दूसरे पोस्टर में एक हरी कुर्सी पर फोकस रखा गया है, जिस पर ऊपर की तरफ लिखा है- ‘इंडिया दिवालिया होने की कगार पर है’ और नीचे लिखा है- ‘यह सिर्फ कुर्सी नहीं, जिम्मेदारी है.’

इन पोस्टर्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में एक हाई-वोल्टेज लीगल और पॉलिटिकल ड्रामा देखने को मिल सकता है.

मनोज बाजपेयी ने भी इन पोस्टर्स को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया. उन्होंने कहा कि आज India दुनिया में एक मजबूत पहचान बना चुका है क्योंकि एक अनसुने हीरो ने एक ऐसी लड़ाई लड़ी थी, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.

उन्होंने बताया कि यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिल्म में Actress अदा शर्मा भी नजर आएंगी. उन्होंने भी अपने social media पर पोस्टर साझा करते हुए खुशी जाहिर की.

फिल्म का निर्देशन चिन्मय मंडलेकर कर रहे हैं. वहीं इसकी कहानी सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है. फिल्म के गानों के बोल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं और संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है. फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है.

पीके/पीएम

Leave a Comment