एकनाथ शिंदे जयचंद न बनते तो मुंबई में भाजपा का मेयर कभी नहीं बनता : संजय राउत

Mumbai , 16 जनवरी . बीएमसी चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) को करारा झटका लगा है. महायुति को बहुमत मिल गया है. नतीजों पर Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने खुशी जाहिर की, तो वहीं उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने ऐलान कर दिया है कि बीएमसी का मेयर हमारा होगा. वहीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे को जयचंद कहा है.

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जयचंद की फोटो शेयर कर लिखा है कि अगर एकनाथ शिंदे शिवसेना के जयचंद नहीं बनते तो Mumbai में बीजेपी का मेयर कभी नहीं बनता! मराठी जनता शिंदे को जयचंद के तौर पर याद रखेगी.

एक तरफ जहां शिवसेना (यूबीटी) को तगड़ा झटका मिला है, तो वहीं महायुति में जश्न का माहौल है क्योंकि देश की सबसे अमीर महानगरपालिका पर अब उसका कब्जा हो गया है.

ऐतिहासिक रूप से बीएमसी पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से शिवसेना का मुख्य गढ़ रही है. बालासाहेब ठाकरे की विरासत को संरक्षित करने के लिए, शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने भाई राज ठाकरे के साथ हाथ मिलाया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ और हार का सामना करना पड़ा.

शिवसेना 1985 से बीएमसी पर शासन कर रही थी. 2017 के चुनावों में मुकाबला बहुत करीबी था. शिवसेना ने 84 सीटें, भाजपा ने 82 सीटें, कांग्रेस ने 31 सीटें, एनसीपी ने 9 सीटें और एमएनएस ने 7 सीटें जीतीं. स्पष्ट बहुमत न होने की स्थिति में, भाजपा ने राज्य गठबंधन को बनाए रखने के लिए शिवसेना को महापौर का पद रखने की अनुमति दी थी.

1865 में स्थापित बीएमसी केवल एक स्थानीय निकाय नहीं है. यह India का सबसे धनी निगम है. 74,000 करोड़ रुपए से अधिक के वार्षिक बजट के साथ, इसकी वित्तीय क्षमता गोवा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश जैसे कई राज्यों से भी अधिक है.

बीएमसी की जीत पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि Maharashtra के कई नगर निगमों में महायुति महापौरों की नियुक्ति करेगी, जिसमें प्रतिष्ठित बृहन्Mumbai नगर निगम (बीएमसी) भी शामिल है. शिंदे ने कहा कि गठबंधन ने ठाणे, कल्याण-डोम्बिवली और पूरे Mumbai महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में महत्वपूर्ण पैठ बना ली है.

शिंदे ने कहा, “महायुति पार्टी का Mumbai में अपना मेयर जरूर होगा.”

उन्होंने कहा कि उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) गुट ने 150 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा और लगभग 60 सीटें जीतीं, लेकिन कुल मिलाकर जनादेश महायुति के ‘विकास’ एजेंडे के पक्ष में ही है. शिंदे ने कहा कि केंद्र में Prime Minister Narendra Modi, राज्य में Chief Minister देवेंद्र फडणवीस और Mumbai नगर निगम में महायुति के नेतृत्व वाली ‘ट्रिपल इंजन’ Government Mumbai के लिए बेहद लाभदायक होगी.

एएमटी/डीएससी

Leave a Comment