कांग्रेस ने रोका आरक्षण बिल तो देश की महिलाएं विरोध करेंगी : कौसर जहां

New Delhi, 13 अप्रैल . दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने विज्ञान भवन में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में पीएम मोदी के संबोधन का समर्थन किया. पीएम मोदी ने सम्मेलन के दौरान कहा कि राज्यों की विधानसभाओं से लेकर देश की संसद तक, दशकों की प्रतीक्षा के अंत का समय 16, 17 और 18 अप्रैल है. महिलाओं की भागीदारी हमारे लोकतंत्र को मजबूती दे, इसके लिए 16 अप्रैल से संसद के सत्र की विशेष बैठक का आयोजन होने जा रहा है.

New Delhi में से बातचीत में कौसर जहां ने कहा कि ये आधी आबादी को सम्मान और अधिकार देने की बात है. अगर कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल रोका, तो देश की महिलाएं विरोध करेंगी.

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए ये सपना बहुत ही सकारात्मक और असरदार है. महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का फैसला पीएम मोदी के नेतृत्व में सचमुच लागू किया जा रहा है. ये सिर्फ Lok Sabha या राज्यों की विधानसभाओं में सीटों या संख्या की बात नहीं है. ये आधी आबादी को सम्मान और अधिकार देने की बात है. मैं कहूंगी कि ये भारतीय इतिहास के सबसे बड़े सामाजिक बदलावों में से एक है. मैं इस फैसले का स्वागत करती हूं और Prime Minister मोदी के नेतृत्व की सराहना करती हूं.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 11 साल के कार्यकाल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है. देश के कई महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं हैं. महिला सशक्तीकरण पर विशेष फोकस रहा है. पहले महिलाओं को दरकिनार किया जाता था. पीएम मोदी की Government में उन्हें जिम्मेदारी दी जा रही है.

वहीं, सोनिया गांधी के लेख पर कौसर जहां ने कहा कि सोनिया गांधी या कांग्रेस इस बिल को रोकने का प्रयास करती हैं तो उन्हें देश की महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि एक बात नहीं भूलनी चाहिए कि यूपीए की Government के दौरान भाजपा ने बिना किसी शर्त के इस बिल का समर्थन किया था. आधा-अधूरा काम करवाकर कांग्रेस ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था, लेकिन काम पूरा नहीं किया. पीएम मोदी के नेतृत्व में जब इसे धरातल पर उतारा जा रहा है तो कांग्रेस एक बार फिर लटकाने-भटकाने की बात कर रही है. मुझे पूरा विश्वास है कि वह कामयाब नहीं होंगे. महिला आरक्षण बिल को लेकर देश की आधी आबादी अब ज्यादा इंतजार नहीं करने वाली है.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment