
Mumbai , 30 मार्च . शिवसेना के प्रवक्ता संजय निरुपम ने गैर-कानूनी इमिग्रेशन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सख्त रुख का समर्थन करते हुए Prime Minister Narendra Modi की नीतियों की सराहना की.
उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक संकट के समय में India ने एक जिम्मेदार “बड़े भाई” की भूमिका निभाई है, खासकर पड़ोसी देशों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए.
संजय निरुपम ने से बातचीत में कहा कि जब देश में एलपीजी सप्लाई पर दबाव बना हुआ है, ऐसे कठिन समय में Prime Minister मोदी ने पड़ोसी देश श्रीलंका की मदद कर मानवता और कूटनीति का उदाहरण पेश किया है.
उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के कारण श्रीलंका में ईंधन की भारी कमी हो गई थी, जिसे दूर करने के लिए India ने ईंधन आपूर्ति की. इस कदम की सराहना खुद श्रीलंका Government के शीर्ष नेतृत्व ने की है और India Government को धन्यवाद दिया है. उन्होंने इसे India की पड़ोसी प्रथम नीति और क्षेत्रीय सहयोग की भावना का प्रतीक बताया.
निरुपम ने कहा कि पश्चिम एशिया में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है. उनका कहना था कि इस संघर्ष के चलते वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है, जिसे लेकर India Government सतर्क है और आवश्यक कदम उठा रही है.
उन्होंने विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि संकट के समय में पार्टी अफवाहें फैलाकर जनता में डर का माहौल बना रही है. उन्होंने कांग्रेस से अपील की कि वह इस संवेदनशील समय में राजनीति से ऊपर उठकर देश और Government का साथ दे तथा सकारात्मक सुझाव प्रस्तुत करे, न कि लोगों में घबराहट पैदा करे.
गैर-कानूनी घुसपैठ के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए संजय निरुपम ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का यह रुख बिल्कुल सही है कि केवल घुसपैठ रोकना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि ऐसे घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेजना भी जरूरी है. उनका मानना है कि इससे देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत होगी और नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी.
–
एएसएच/डीएससी