आईसीसी रैंकिंग: ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म

Dubai , 1 जुलाई . भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईसीसी द्वारा Wednesday को जारी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. ईशान ने लगभग 1 साल से नंबर वन की कुर्सी पर काबिज अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है.

ईशान किशन ने टी20 फॉर्मेट में वापसी के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. न्यूजीलैंड टी20 सीरीज, टी20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन की वजह से ही ईशान टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज बन सके हैं.

टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर चले गए हैं. Pakistan के साहिबजादा फरहान तीसरे, इंग्लैंड के फिल साल्ट चौथे, श्रीलंका के पाथुम निसांका पांचवें और India के तिलक वर्मा छठे स्थान पर हैं.

इंग्लैंड के जोस बटलर को एक स्थान का फायदा हुआ है. बटलर सातवें स्थान पर चले गए हैं. सूर्यकुमार यादव एक स्थान के नुकसान के साथ आठवें स्थान पर चले गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श नौवें और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस दसवें स्थान पर हैं.

आईसीसी द्वारा जारी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को 2 स्थान का फायदा हुआ है. हेड टेस्ट फॉर्मेट के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. इंग्लैंड के हैरी ब्रूक दूसरे स्थान पर हैं. इंग्लैंड के जो रूट को 2 स्थान का घाटा हुआ है. रूट पहले स्थान से तीसरे स्थान पर चले गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका के तेंबा बावुमा पांचवें स्थान पर हैं. बावुमा को 1 स्थान का फायदा हुआ है.

वनडे फॉर्मेट के शीर्ष 5 बल्लेबाजों की रैंकिंग पर गौर करें तो न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल पहले, शुभमन गिल तीन स्थान की छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर हैं. विराट कोहली को एक स्थान का घाटा हुआ है. वह तीसरे स्थान पर हैं. रोहित शर्मा चौथे और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 2 स्थान के नुकसान के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

पीएके

Leave a Comment