
New Delhi, 4 अप्रैल . भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) – राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीपीजीआर) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) – नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज (एनबीपीजीआर), New Delhi ने फील्ड असिस्टेंट सहित कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है.
आईसीएआर-एनबीपीजीआर की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है.
आईसीएआर-नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज (एनबीपीजीआर) ने जिन 2 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें यंग प्रोफेशनल-I और फील्ड असिस्टेंट के 1-1 पद शामिल हैं. एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार कृषि एवं संबद्ध विज्ञान/बागवानी/वानिकी/कृषि वानिकी या किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना अनिवार्य है.
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई. आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग, ऑनलाइन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 25,000 से 30,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी.
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईसीएआर – एनबीपीजीआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें.
–
डीके/वीसी