आईएएनएस-मैटराइज ओपिनियन पोल : पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ी बढ़त, टीएमसी को कड़ी टक्कर मिलने का अनुमान

New Delhi, 15 मार्च . India निर्वाचन आयोग ने Sunday को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में वोट डाले जाएंगे.

पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं, दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में Government बनाने के लिए किसी भी Political दल या गठबंधन को कुल 294 सीटों में से कम से कम 148 सीटों की आवश्यकता होती है. यह सदन की कुल सदस्य संख्या का आधा से एक अधिक है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के साथ ही -मैटराइज का ओपिनियन पोल भी आ गया है. ओपिनियन पोल में पश्चिम बंगाल में किसके सिर पर सत्ता का ताज सजेगा, इसको लेकर राज्य की जनता की राय ली गई है.

ओपिनियन पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में लगातार चौथी बार Chief Minister ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सत्ता पर काबिज होने का अनुमान जताया गया है. वहीं, भाजपा के पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार ज्यादा सीटें जीतने के आसार ओपिनियन पोल में जताए गए हैं.

-मैटराइज के ओपिनियन पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से ममता बनर्जी की टीएमसी के 155 से 170 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है.

इसके अलावा, भाजपा के 100 से 115 सीटें जीतने का दावा इस पोल में किया गया है. वहीं, अन्य के खाते में 5 से 7 सीटें आ सकती हैं.

ओपिनियन पोल में टीएमसी को 43-45 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसके साथ ही एनडीए के 41-43 प्रतिशत और अन्य को 13 से 15 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की उम्मीद जताई गई है.

बंगाल विधानसभा चुनाव में 294 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 3.28 करोड़, महिला मतदाता 3.16 करोड़ और थर्ड जेंडर 1,152 मतदाता हैं. अगर फर्स्ट-टाइम वोटर (18-19 साल) की बात करें तो उनकी संख्या 5.23 लाख है. 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के वोटरों की संख्या 1.31 करोड़ है. 85 साल से अधिक उम्र वाले मतदाता 3.79 लाख हैं. दिव्यांग वोटरों की संख्या 4.16 लाख है.

एसके/एबीएम

Leave a Comment