
मिर्जापुर, 30 अप्रैल . मिर्जापुर के अहरौरा Police ने गो तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दो शातिर अन्तर्जनपदीय गो तस्करों के साथ Police मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में घायल दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से Police ने 45 गोवंश और कट्टे के साथ कारतूस बरामद किया है.
बीती रात अहरौरा थाना Police को मुखबिर से सूचना मिली कि अहरौरा के जंगल के रास्ते चंदौली होते हुए गोवंश बिहार ले जाया जा रहा है. जानकारी मिलने के बाद Police ने बैजू बाबा तपस्थली जाने वाले रास्ते के दक्षिण जंगल में (भल्दरिया) हिनौता गांव में आरोपियों को रोका. आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए Police पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया.
Police ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों गो-तस्कर के पैर में गोली लगी. मुठभेड़ में घायल रामबच्चन यादव और रामप्रकाश यादव को Police इलाज के लिए अस्पताल ले गई. आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा, दो जिंदा व दो खोखा कारतू और 45 गोवंश को बरामद किया गया है.
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि Police जानकारी मिली थी कि गाय की तस्करी कर चंदौली के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है. Police ने जब रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने Police टीम पर फायरिंग की. आत्मरक्षार्थ Police ने जवाब कार्रवाई की. दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है. दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. उन्होंने बताया कि इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी गो तस्करी के केस दर्ज हैं. Police की ओर से इस मामले में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.
इससे पहले बलिया में भी 23 फरवरी को Police ने 25 हजार के इनामी गो तस्कर को गिरफ्तार किया था. Police अधिकारियों ने बताया था कि हुसैनाबाद मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा. पीछा करने पर उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई. खुद को Police से घिरता देख बदमाश ने Police टीम पर फायरिंग कर दी. Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा.
–
एसडी/वीसी