
New Delhi, 24 जून . भाजपा ने Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान Pakistan द्वारा फैलाए गए दुष्प्रचार को आगे बढ़ाने का काम किया. भाजपा का दावा है कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के हालिया टेंडर ने Pakistan और कांग्रेस के दावों को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है.
दरअसल, जून 2026 में भारतीय वायुसेना ने अपने सभी 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए अंतरिम ‘ब्रिज सपोर्ट’ पैकेज से जुड़ा एक टेंडर जारी किया है. भाजपा का कहना है कि यदि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कोई राफेल विमान नष्ट हुआ होता, जैसा कि Pakistan दावा करता रहा है, तो यह टेंडर 36 विमानों के लिए जारी नहीं किया जाता.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना ने अपने कदम से Pakistan के दावों की सच्चाई सामने ला दी है.
उन्होंने कहा, “राहुल गांधी और Pakistan के प्रोपेगेंडा को भारतीय वायुसेना ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. हाल ही में जारी सपोर्ट पैकेज का टेंडर सभी 36 राफेल विमानों के लिए है. इससे साफ हो गया है कि राफेल विमानों के मार गिराए जाने को लेकर Pakistan और कांग्रेस जो कहानी सुना रहे थे, वह पूरी तरह झूठी थी.”
ऑपरेशन सिंदूर India द्वारा मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सैन्य अभियान था. भाजपा का आरोप है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान और उसके बाद राहुल गांधी तथा कांग्रेस नेताओं ने राफेल विमानों को लेकर ऐसे सवाल उठाए, जो Pakistan के दावों से मेल खाते थे. भाजपा का कहना है कि वायुसेना के 36 विमानों के लिए जारी सपोर्ट पैकेज से यह स्पष्ट हो गया है कि किसी भी राफेल विमान के नुकसान की बात सही नहीं थी.
शहजाद पूनावाला ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर में Pakistan को करारा जवाब मिला था लेकिन उसने झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश की कि भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए गए. दुख की बात यह है कि कांग्रेस पार्टी ने भी इस नैरेटिव को आगे बढ़ाया.”
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस “इंडियन नेशनल कांग्रेस” नहीं बल्कि “इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस” और “एंटी नेशनल कांग्रेस” बन गई है.
भाजपा प्रवक्ता ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर यह आरोप भी लगाया कि वह बार-बार ऐसे मुद्दे उठाते रहे हैं जो बाद में गलत साबित हुए. पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी केवल भाजपा का विरोध करने के लिए बार-बार ऐसे रुख अपनाते हैं, जिससे देश की सेना और राष्ट्रीय संस्थानों की छवि को नुकसान पहुंचता है.
शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य अभियानों से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रुख अक्सर India के हितों के विपरीत दिखाई देता है.
–
वीकेयू/पीएम