‘मैं आपकी कई योजनाओं को कॉपी करता हूं, खुशी है इस पर कॉपीराइट नहीं’, राष्ट्रपति प्रबोवो ने की पीएम मोदी की तारीफ

जकार्ता, 7 जुलाई . इंडोनेशिया के President प्रबोवो सुबियांतो ने Prime Minister Narendra Modi के सम्मान में आयोजित राजकीय भोज के दौरान India की विकास यात्रा और मोदी Government की नीतियों की जमकर सराहना की. उनके बयान की समारोह में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वीकृति दी.

President प्रबोवो ने कहा, “मैंने आपके Political सफर को फॉलो किया है और आपकी कई योजनाओं की नकल भी करता हूं. अगर वही योजनाएं करोड़ों लोगों के लिए सफल रही हैं, जिनकी चुनौतियां हमारी तरह हैं, तो उन्हें अपनाने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए.”

उन्होंने कहा कि India और इंडोनेशिया दोनों ही बड़ी आबादी, कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था और प्राकृतिक आपदाओं जैसी समान चुनौतियों का सामना करते हैं, लेकिन इसके बावजूद India ने उल्लेखनीय प्रगति की है.

आगे थोड़ा मुस्कुराकर अपने अंदाज में बोले, “मुझे खुशी है कि आपकी योजनाओं पर कोई कॉपीराइट नहीं है. इसलिए मैं आपकी कई योजनाओं की कॉपी करता हूं. (मुस्कुराकर) हम जो अच्छा है, उसे अपनाने में बिल्कुल संकोच नहीं करते.” इस टिप्पणी पर पीएम मोदी संग वहां मौजूद अतिथि खिलखिलाकर हंस पड़े और हॉल तालियों से गूंज उठा.

प्रबोवो ने बताया कि हाल ही में इंडोनेशिया का एक प्रतिनिधिमंडल India में दो से तीन सप्ताह के अध्ययन दौरे पर आया था. इस दौरान उसने शुष्क भूमि को फिर से उपजाऊ बनाने की भारतीय तकनीकों, विशेष रूप से परमाकल्चर के मॉडल का अध्ययन किया.

उन्होंने कहा, “हम इन तरीकों का गंभीरता से अध्ययन कर रहे हैं. हमें India से बहुत कुछ सीखना है और सीखने में हमें कोई संकोच नहीं है.”

पीएम मोदी इंडो पैसिफिक मिशन के तहत Monday को तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर इंडोनेशिया पहुंचे. President प्रबोवो सुबियांतो ने उनका एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया तो दूसरे दिन यानी Tuesday को कई द्विपक्षीय समझौतों पर सहमति बनी. पीएम मोदी को सर्वोच्च इंडोनेशियाई सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया’ से भी नवाजा गया.

केआर/

Leave a Comment