
New Delhi, 3 मार्च . दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से अपना नाम वापस लेने के बाद India वापस लौट आई हैं. सिंधु कुछ समय पहले अपने इंडोनेशियाई कोच इरवांस्याह आदि प्रतामा के साथ Dubai में फंसी हुई थी, लेकिन Tuesday को सिंधु ने सकुशल वतन वापसी की जानकारी social media पर दी है.
पीवी सिंधु ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बैंगलोर में सुरक्षित घर वापसी. पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल और अनिश्चित रहे हैं, लेकिन मैं अपने घर वापस आकर सच में शुक्रगुजार हूं. जबरदस्त ग्राउंड टीम, Dubai अथॉरिटी, एयरपोर्ट स्टाफ, इमिग्रेशन और हर उस इंसान का दिल से शुक्रिया जिन्होंने इस मुश्किल समय में आगे आकर हमारा इतना अच्छा ख्याल रखा. यह हमदर्दी और प्रोफेशनलिज्म शब्दों से ज्यादा मायने रखता है. अभी के लिए, आराम करने, खुद को रीसेट करने और अगले कदम तय करने का समय है.”
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध की वजह से Dubai के हालात सामान्य नहीं हैं. इसकी वजह से सिंधु ऑल इंग्लैंड में हिस्सा नहीं ले रही हैं. वह अगले हफ्ते स्विस ओपन में हिस्सा लेंगी.
इससे पहले सिंधु ने social media के जरिए अपने Dubai में फंसे होने की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा था, “यह मुश्किल बढ़ती जा रही है, और हालात हर घंटे और डरावने होते जा रहे हैं. कुछ घंटे पहले, एयरपोर्ट पर हम जहां छिपे हुए थे, उसके पास एक धमाका हुआ. मेरे कोच को जल्दी से उस जगह से भागना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे करीब थे. यह हम सभी के लिए बहुत तनाव भरा और डरावना पल था.”
उन्होंने लिखा, “हम सब अब सुरक्षित हैं, और Dubai एयरपोर्ट के स्टाफ और Dubai अथॉरिटीज की लगातार कोशिशों की वजह से हमें ज्यादा सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है. Dubai में भारतीय उच्चायोग को भी उनके जबरदस्त सपोर्ट और हमें सुरक्षित रखने में लगातार मदद के लिए खास धन्यवाद. हम चीजों के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं.”
पीवी सिंधु साल 2021 में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं, लेकिन कभी इस टूर्नामेंट को जीत नहीं सकीं. पिछले साल उनका सफर पहले ही राउंड में खत्म हो गया था.
–
आरएसजी