Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

मुंबई एयरपोर्ट पर 2.05 करोड़ रुपए की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, गुजरात का युवक गिरफ्तार

Mumbai  एयरपोर्ट पर 2.05 करोड़ रुपए की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, Gujarat का युवक गिरफ्तार

Mumbai , 24 जून . Mumbai के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए 2.05 करोड़ रुपए मूल्य की हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद की. इस मामले में 28 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो बैंकॉक से India में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था.

Mumbai कस्टम्स के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान ए.डी. रजानी के रूप में हुई है, जो Gujarat के जामनगर का रहने वाला है. अधिकारियों को उसके पास प्रतिबंधित सामान होने की आशंका थी. इसी आधार पर बैंकॉक से Mumbai पहुंचे यात्री को एयरपोर्ट पर रोका गया और उसके सामान की गहन जांच की गई.

तलाशी के दौरान अधिकारियों को उसके ट्रॉली बैग में 14 पैकेट मिले. जब इन पैकेटों को खोला गया तो उनमें एक पौधे के फूल और ऊपरी हिस्से पाए गए, जिन्हें हाइड्रोपोनिक वीड (कैनबिस) होने का संदेह हुआ. जांच में यह संदेह सही साबित हुआ.

कस्टम अधिकारियों ने कुल 5,869 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की, जिसकी अवैध बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 2.05 करोड़ रुपए बताई गई है. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है.

गौरतलब है कि हाल के दिनों में भारतीय हवाई अड्डों पर ड्रग्स तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. 22 जून को New Delhi के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से करीब 4.80 करोड़ रुपए की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की गई थी. उस यात्री के सामान से लगभग 13.84 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ था.

वहीं, 12 जून को Mumbai एयरपोर्ट पर ही 28 वर्षीय एक महिला को 11 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 11.82 करोड़ रुपए आंकी गई थी.

हाइड्रोपोनिक वीड कैनबिस की एक उच्च गुणवत्ता वाली किस्म होती है, जिसे मिट्टी के बजाय पानी और विशेष पोषक तत्वों के सहारे उगाया जाता है. इसमें नशीले तत्वों की मात्रा अधिक होती है, इसलिए अवैध बाजार में इसकी कीमत भी सामान्य गांजे की तुलना में काफी ज्यादा होती है.

–

वीकेयू/एएस

Share