हैदराबाद: तेज रफ्तार फेरारी अपार्टमेंट के गेट से टकराई, चालक फरार

हैदराबाद, 12 जुलाई . हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में Sunday तड़के एक तेज रफ्तार फेरारी कार अपार्टमेंट के गेट से जा टकराई. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन करोड़ों रुपये की लग्जरी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह हादसा फिल्म नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जुबली हिल्स रोड नंबर-5 पर स्थित फोर्ट व्यू अपार्टमेंट के बाहर हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि अपार्टमेंट का मुख्य गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि फेरारी रोमा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया.

Police के मुताबिक, हादसे के बाद कार में सवार लोग मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गए. इस लग्जरी फेरारी रोमा की कीमत 3.50 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है.

प्रारंभिक जांच में Police को आशंका है कि कार चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण उसने नियंत्रण खो दिया और कार अपार्टमेंट के गेट से जा भिड़ी.

Police ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है. आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसे के समय कार में चालक के अलावा और कौन-कौन सवार थे. क्षतिग्रस्त कार को टोइंग वाहन की मदद से थाने ले जाया गया है.

गौरतलब है कि जुबली हिल्स में एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरा ऐसा हादसा है. इससे पहले 9 जुलाई की रात एक एसयूवी तेलुगु फिल्म Actor धर्मा के घर में जा घुसी थी.

उस मामले में आरोपी कार्तिक कुमार शराब के नशे में एसयूवी चला रहा था. उसने रोड नंबर-10 स्थित Actor के घर की चारदीवारी में टक्कर मार दी थी. हालांकि उस हादसे में भी कोई हताहत नहीं हुआ. Actor की सूचना पर पहुंची Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. ब्रेथ एनालाइजर जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई थी. उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

डीएससी

Leave a Comment