
पूर्णिया, 9 अगस्त . पूर्णिया में Sunday को घरेलू विवाद के बाद पति द्वारा शिक्षिका पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. वारदात के बाद आरोपी पति फरार है और Police उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है.
घटना पूर्णिया कॉलेज रोड स्थित रेणु नगर की है. मृतका की पहचान शालिनी कुमारी के रूप में हुई है. शालिनी श्रीनगर स्थित प्लस टू स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं. वहीं, आरोपी पति राजकुमार यादव मधुबनी स्थित एक को-ऑपरेटिव बैंक में मैनेजर बताया जा रहा है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, Sunday सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. विवाद बढ़ने पर कथित तौर पर राजकुमार यादव ने पत्नी शालिनी को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घर पहुंचे. वहां शालिनी खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी थी. आनन-फानन में लोगों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना Police मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया. Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है. Police अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद का लग रहा है. हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और कोई अन्य कारण है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है.
इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति राजकुमार यादव मौके से फरार हो गया. Police ने उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. घटनास्थल से Police ने साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
शहर के बीचोंबीच दिनदहाड़े एक शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की घटना से रेणु नगर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. लोग इस घटना से सहमे हुए हैं. मृतका के परिजन भी सदमे में हैं. मृतका के परिजन कुमार गौरी शंकर ने कहा, “हमें कुछ समझ नहीं आ रहा. घर में क्या हुआ, कैसे हुआ. शालिनी बहुत अच्छी थी. आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.”
वहीं, सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधि राजेश यादव ने घटना की निंदा करते हुए कहा, “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. एक शिक्षिका की इस तरह हत्या होना समाज के लिए शर्म की बात है. Police को आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.”
–
एससीएच/डीकेपी