एचपीवी टीका पूरी तरह सुरक्षित, बच्चियों को जरूर लगवाएं : डॉ. रूबी नाज भट्टी

पुंछ, 27 फरवरी . Prime Minister Narendra Modi 28 फरवरी को अजमेर और Rajasthan से महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे. इसको लेकर जम्मू-कश्मीर के पुंछ स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में डिप्टी सीएमओ डॉ. रूबी नाज भट्टी की देखरेख में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

इस अभियान को लेकर डॉ. रूबी नाज भट्टी ने से बात करते हुए कहा कि हम Prime Minister मोदी के बड़े आभारी हैं कि उन्होंने हमारी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए इस टीकाकरण अभियान को शुरू करने का फैसला लिया है.

उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन हमारी बेटियों और बच्चियों के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी. यह वैक्सीन पहले निजी क्षेत्र में उपलब्ध थी. मैंने अपनी दो बेटियों को हजारों रुपए खर्च कर दो-दो डोज लगवाई हैं. अब यह पूरे देश में 14-15 वर्ष की बच्चियों को मुफ्त लगाई जाएगी.

लोगों से अपील करते हुए डॉ. रूबी नाज भट्टी ने कहा कि सभी लोग अपनी 14-15 वर्ष आयु की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीका लगवाएं, क्योंकि India में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर से सबसे अधिक मौतें हो रही हैं. यह एचपीवी टीका पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की.

डॉ. रूबी नाज भट्टी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर बहुत सामान्य हो चुका है. यह India में महिलाओं की मौतों का दूसरा सबसे बड़ा कारण बन चुका है. उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस वैक्सीन से डरें नहीं, घबराएं नहीं. बच्चियों की सुरक्षा के लिए इसे जरूर लगवाएं.

उन्होंने कहा कि social media पर तरह-तरह के भ्रामक वीडियो साझा किए जा रहे हैं. मैं खुद दो बच्चियों की मां हूं और उन्हें यह टीका लगवा चुकी हूं. ऐसे वीडियो पर भरोसा न करें. यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है. हमारे डॉक्टरों से बातचीत कर सकते हैं.

गौरतलब है कि Prime Minister द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत के साथ ही देश के अन्य भागों की तरह पुंछ में भी टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment