‘इस स्थिति में कैसे पहुंचा देश?’, पीएम मोदी की अपील पर बोले नौसाद सिद्दीकी

कोलकाता, 14 मई . नई Government के गठन के बाद पश्चिम बंगाल में लिए जा रहे विभिन्न फैसले और कार्रवाइयों को लेकर Political बयानबाजी तेज हो गई है. इंडियन सेक्युलर फ्रंट के विधायक नौसाद सिद्दीकी ने Government की नीतियों, अवैध निर्माण पर कार्रवाई, सीमा सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बॉर्डर को सुरक्षित करने के लिए बीएसएफ को जमीन दिए जाने पर नौसाद सिद्दीकी ने कहा कि जहां तक बॉर्डर की सुरक्षा के लिए जमीन देने की बात है तो यह जरूरी है. इसे करना चाहिए और उन्होंने भी विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था.

उन्होंने कहा कि पहले की Government केंद्र Government पर आरोप लगा रही थी कि जमीन नहीं दे रही है तो वहीं राज्य Government कहती थी कि केंद्र Government नहीं ले रही है. इस तरह मामला अटका रहा. इसमें लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ी.

नौसाद सिद्दीकी ने कहा कि हम लोग भी अवैध निर्माण के खिलाफ हैं, लेकिन आज अवैध बताकर कल तोड़ दिया जाए, ऐसा नहीं होना चाहिए. एक बिल्डिंग में कई लोग रहते हैं, वे कहां जाएंगे? पहले नोटिस देना चाहिए और कानून के हिसाब से समय देना चाहिए.

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ की पूरी पंक्तियां अनिवार्य किए जाने पर उन्होंने कहा कि सुवेंदु अधिकारी हिंदुओं का वोट लेना चाह रहे हैं. यह जरूरी किया, ठीक है, लेकिन उसके साथ उन्होंने यह भी कहना था कि जिस स्कूल में शिक्षक नहीं हैं, उसे भी ठीक करेंगे, बंद स्कूलों को दोबारा शुरू करेंगे. शिक्षा व्यवस्था पर भी बोलना चाहिए था, लेकिन सिर्फ हिंदुत्व पर बात करते हैं.

पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी के हाई कोर्ट जाने पर नौसाद सिद्दीकी ने इसे सिर्फ दिखावा बताया और कहा कि वह Supreme Court में भी एसआईआर को लेकर गई थीं, इसी तरह हाई कोर्ट भी गई हैं.

Prime Minister Narendra Modi के आह्वान पर उन्होंने कहा कि देश इस हालत में क्यों गया? पीएम को जवाब देना चाहिए. रुपए की कीमत क्यों गिरी? बोल रहे हैं कि देश आगे जा रहा है, लेकिन देश तो पीछे जाते दिखाई दे रहा है.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment