पश्चिम बंगाल: उत्तर 24 परगना में मेडिकल छात्रा से छेड़छाड़, अस्पताल कर्मचारी गिरफ्तार

कोलकाता, 9 दिसंबर . पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले स्थित एक ग्रामीण अस्पताल के अस्थायी कर्मचारी को एक मेडिकल छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव स्थित गायघाटा Police थाने के ग्रामीण अस्पताल में हुई. मामला सामने आने के बाद से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है. Police सूत्रों के अनुसार घटना Monday को हुई.

फार्मेसी की पढ़ाई कर रही महिला मेडिकल छात्रा चांदपाड़ा ग्रामीण अस्पताल में ट्रेनिंग लेने गई थी. आरोपी रतन मालाकार एक अस्थायी कर्मचारी है, जो लंबे समय से अस्पताल में कार्यरत है. उसका घर उसी जिले के हाबरा इलाके में है.

मेडिकल छात्रा Monday को शौचालय गई थी. शौचालय से लौटते समय आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता का रास्ता रोक लिया. आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की.

मेडिकल छात्रा वहां से किसी तरह भाग निकली. बाद में उसने गायघाटा Police स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर Police ने घटना की जांच के बाद Monday रात उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी को बनगांव जिला अदालत में पेश किया गया, जहां Police ने उसकी Police हिरासत की मांग की.

उत्तर 24 परगना जिला Police के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक मेडिकल छात्रा ने कल चांदपाड़ा ग्रामीण अस्पताल के एक अस्थायी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई. उसकी शिकायत के आधार पर आरोपी को Monday की रात को गिरफ्तार कर लिया गया.

इस घटना के बाद अस्पताल में महिला मरीजों और मेडिकल छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

इस साल की शुरुआत में राज्य भर में विभिन्न जगहों से नर्सों, डॉक्टरों और यहां तक कि मेडिकल छात्राओं के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की कई घटनाएं सामने आई थीं.

एमएस/डीकेपी

Leave a Comment