मध्य प्रदेश के गुना में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर खरीदने जा रहे तीन लोगों की मौत

गुना, 6 मार्च . Madhya Pradesh के गुना जिले में Friday शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में 7 साल के मासूम बच्चे सहित उसके पिता और ममेरे भाई की जान चली गई. बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए गुना जा रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा निवासी मुकेश भील (25) Friday को अपने ममेरे भाई शंकर भील (45), भाई बाबूलाल भील (28) और अपने 7 वर्षीय बेटे दीपक भील के साथ बाइक पर सवार होकर गुना शहर के लिए निकले थे. जब उनकी बाइक धरनावदा थाना क्षेत्र के झागर गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही धरनावदा थाना की झागर Police चौकी और डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. Police ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल गुना जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मुकेश भील, उसके 7 वर्षीय बेटे दीपक भील और ममेरे भाई शंकर भील को मृत घोषित कर दिया. वहीं, चौथे घायल बाबूलाल भील की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में जारी है.

हादसे की खबर जैसे ही सेमरा गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. एक ही घटना में पिता, पुत्र और भाई की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

फिलहाल Police ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही टक्कर मारकर फरार वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है. Police का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा.

पीएसके

Leave a Comment