गृह मंत्री अमित शाह उदयपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत; चित्तौड़गढ़ को देंगे सौगात

उदयपुर, 16 अगस्त . केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह Rajasthan Saturday रात उदयपुर पहुंचे. उनके आगमन पर Chief Minister भजनलाल शर्मा ने डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. गृह मंत्री अमित शाह Saturday रात उदयपुर में रात्रि विश्राम करेंगे, जबकि Sunday को उनका Chief Minister भजनलाल शर्मा के साथ चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा जाने का कार्यक्रम निर्धारित है.

केंद्रीय गृह मंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, जिले के प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा, सांसद सी.पी. जोशी, उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत और राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता मौजूद रहे.

Sunday को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Rajasthan के निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) और अलवर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे. इस दौरान वे प्रदेश को 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इन परियोजनाओं में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं.

Chief Minister भजनलाल शर्मा भी अमित शाह के साथ निम्बाहेड़ा पहुंचेंगे और कार्यक्रम में उनकी अगवानी करेंगे. राज्य Government के अनुसार, इन परियोजनाओं से प्रदेश के बुनियादी ढांचे, उद्योग, सड़क, ऊर्जा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी.

अमित शाह के उदयपुर आगमन को देखते हुए प्रशासन और Police विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. एयरपोर्ट से लेकर उनके प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है. Sunday सुबह अमित शाह और Chief Minister भजनलाल शर्मा निम्बाहेड़ा के लिए रवाना होंगे, जहां प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

इस अवसर पर विधायक ताराचंद जैन, उदयलाल डांगी, फूल सिंह मीणा, शांता देवी और प्रताप भील सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अमित शाह का स्वागत किया. भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, अलका मूंदड़ा सहित पार्टी पदाधिकारी भी एयरपोर्ट पर उपस्थित रहे. भाजपा नेता चंद्रगुप्त सिंह चौहान और सलूंबर भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी भी स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए.

–

एएमटी/एमएस

Leave a Comment