लाल किला विस्फोट मामले की जांच कर रही सुरक्षा एजेंसियों की गृह मंत्री अमित शाह ने की सराहना

New Delhi, 26 दिसंबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Friday को लाल किला विस्फोट मामले की जांच कर रही सुरक्षा एजेंसियों की सराहना की.

केंद्रीय गृह मंत्री यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘आतंकवाद विरोधी सम्मेलन’ के उद्घाटन दिवस पर बोल रहे थे.

लाल किला के पास हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने एक कार में विस्फोटक भर दिए थे, जिसे एक आत्मघाती हमलावर चला रहा था. यह कार ऐतिहासिक स्मारक के सामने स्थित एक व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल के पास विस्फोट के साथ उड़ गई थी.

लाल किला विस्फोट से जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में, दिल्ली की एक अदालत ने Friday को पिछले महीने 11 लोगों की मौत और कई अन्य के घायल होने के मामले में दो आरोपियों की एनआईए हिरासत अवधि बढ़ा दी.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने आरोपी यासिर अहमद डार की एनआईए हिरासत 10 दिन और बढ़ाने की अनुमति दी, जबकि दूसरे आरोपी डॉ. बिलाल नसीर मल्ला की हिरासत आठ दिन के लिए बढ़ा दी गई.

एनआईए के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का निवासी यासिर अहमद डार इस मामले में गिरफ्तार किया गया नौवां आरोपी है. उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की संबंधित धाराओं के तहत New Delhi से गिरफ्तार किया गया था.

एनआईए ने कहा, “जांच में सामने आया है कि 10 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी को दहला देने वाले कार बम विस्फोट की साजिश में यासिर की सक्रिय भूमिका थी. वह इस साजिश में सक्रिय रूप से शामिल था और उसने आत्मघाती हमले को अंजाम देने की शपथ ली थी.”

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उद्घाटित आतंकवाद विरोधी सम्मेलन के दौरान Union Minister और विशेषज्ञों ने ‘समग्र Governmentी दृष्टिकोण’ की भावना के तहत आतंकवाद की चुनौती से निपटने के लिए विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय विकसित करने पर जोर दिया. इसके लिए औपचारिक और अनौपचारिक माध्यमों से समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने और भविष्य की नीतियों के लिए ठोस सुझाव प्रस्तुत करने पर चर्चा की गई.

सम्मेलन के पहले दिन गृह मंत्री अमित शाह ने परिचालन बलों, तकनीकी, कानूनी और फॉरेंसिक एजेंसियों के विशेषज्ञों के साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ने की रणनीतियां तैयार कीं.

सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने वाले मुद्दों और आतंकवाद से उभरते खतरों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी. यह सम्मेलन देश की प्रमुख आतंकवाद रोधी एजेंसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा आयोजित किया जा रहा है.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment