संपन्न हुई हिन्दी, उर्दू, संस्कृत की बोर्ड परीक्षा, मध्य पूर्व के देशों में लिए आएगी नई डेट

New Delhi, 2 मार्च . सीबीएसई बोर्ड ने Monday 2 मार्च को 10वीं कक्षा के लिए हिंदी और 12वीं कक्षा के लिए उर्दू व संस्कृत की परीक्षाएं आयोजित कीं. देशभर में यह परीक्षाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं. हालांकि देश के बाहर कई शहरों में छात्र इन परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सके.

दरअसल ईरान-इजरायल युद्ध के कारण मध्य पूर्व एशिया के कई देशों में परीक्षा स्थगित करनी पड़ी है. सीबीएसई बोर्ड की यह परीक्षाएं बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात आदि देशों में भी होनी थी, लेकिन यहां मौजूद हालात के कारण Monday की यह परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं थीं. इन सभी देशों के अलावा दो मार्च को India समेत विदेशी परीक्षा केंद्रों में दसवीं बोर्ड के लिए हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई.

वहीं 12वीं बोर्ड के छात्र उर्दू, संस्कृत, म्यूजिक और डांस की परीक्षाओं में शामिल हुए. सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि मध्य पूर्व एशिया के देशों में अभी केवल 2 मार्च की परीक्षाएं टाली गई हैं. आगे की शेड्यूल परीक्षाओं पर जल्द निर्णय लिया जाएगा. इन देशों में रह रहे छात्रों व खासकर भारतीय मूल के छात्रों को इस निर्णय से बड़ी राहत मिली है. छात्रों व अभिभावकों का मानना है कि मौजूदा हालात में सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है.

गौरतलब है कि Sunday को सीबीएसई बोर्ड द्वारा इस विषय में एक आधिकारिक सर्कुलर जारी किया गया था. बोर्ड के इस सर्कुलर के अनुसार परीक्षा स्थगित करने का निर्णय बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात आदि देशों में सीबीएसई के सभी संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा. इन सभी देशों में फिलहाल सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई है.

दरअसल, सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 26 देशों में एक साथ आयोजित की जा रही हैं. इनमें मध्य पूर्व एशिया के कई देश भी शामिल थे. परीक्षा स्थगित करने की आधिकारिक सूचना दूतावासों को भी दी गई है. इस संबंध में भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को सूचना भेजी गई है. जिन देशों में स्थित दूतावासों को आधिकारिक सूचना दी गई है उनमें अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास, रियाद स्थित भारतीय दूतावास, मस्कट में भारतीय दूतावास, दोहा के भारतीय दूतावास, मनामा में भारतीय दूतावास, कुवैत सिटी स्थित भारतीय दूतावास, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास, Dubai स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और Dubai स्थित केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय शामिल है.

मध्य पूर्व एशिया के इन देशों में भी India के साथ ही 17 फरवरी को सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थीं. गौरतलब है कि मध्य पूर्व के कई देशों में ईरान-इजरायल युद्ध के कारण हालात चिंताजनक हैं. इसको देखते हुए ही सीबीएसई ने फिलहाल यहां परीक्षाएं स्थगित की हैं. इससे छात्रों और अभिभावकों को काफी राहत मिली है. तनावपूर्ण स्थिति में परीक्षा के लिए छात्रों को घर से निकलने की बाध्यता नहीं थी. वहीं अभिभावक भी ऐसे में बच्चों को लेकर खासे चिंतित रहते हैं. सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षाएं बाद में आयोजित की जाएंगी.

जीसीबी/एसके

Leave a Comment