हिमांशु हत्याकांड: भाजपा ने 3 जुलाई को बुलाया जमशेदपुर बंद, दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

रांची, 1 जुलाई . जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन पब एंड बार के बाहर Police की मौजूदगी में हिमांशु सिंह नामक युवक की हत्या को लेकर सूबे का Political माहौल गर्म हो उठा है. भारतीय जनता पार्टी की Jharkhand इकाई ने घटना के लिए Police अधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने, सभी आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने तथा राज्य की कानून-व्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है.

पार्टी ने इस मुद्दे पर 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान भी किया है. इसके पहले 2 जुलाई की शाम शहर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने Wednesday को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जमशेदपुर की घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि कानून के शासन पर सीधा हमला है. उन्होंने आरोप लगाया कि Jharkhand में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे Police की मौजूदगी में भी हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

बता दें कि 27 जून की रात डबल डाउन पब में कुछ युवकों द्वारा कथित छेड़खानी का विरोध करने के बाद हिमांशु सिंह और उनके साथी पर हमला किया गया था. जान बचाने के लिए हिमांशु Police की पीसीआर वैन में बैठे, लेकिन हमलावर उन्हें Police की मौजूदगी में वाहन से बाहर खींच ले गए और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की 29 जून को इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद शहर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ और Police की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए Police वाहन में शरण ले और अपराधी उसे वहीं से बाहर खींचकर मार डालें, जबकि Police मूकदर्शक बनी रहे तो यह कानून-व्यवस्था की सबसे बड़ी विफलता है. भाजपा ने मांग की कि घटना के समय मौजूद Police अधिकारियों और कर्मियों पर भारतीय न्याय संहिता की हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए.

आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और Governmentी सहायता की मांग करती है. उन्होंने राज्य में संगठित अपराध, रंगदारी, अवैध हथियार और अपराधी गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की भी मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य Government ने जनदबाव में दो Police अधीक्षकों को हटाया, लेकिन लंबे समय तक उनकी जगह नई नियुक्ति नहीं करना Government की मंशा पर सवाल खड़ा करता है.

उन्होंने दावा किया कि Jharkhand में हत्या, अपहरण, दुष्कर्म और चोरी जैसी घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि Government ने अपराध नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभावी कदम नहीं उठाए तो पार्टी पूरे Jharkhand में आंदोलन तेज करेगी और आवश्यकता पड़ने पर Jharkhand बंद का आह्वान भी किया जाएगा.

–

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment