दिल्ली : कोंडली मोड़ पर तेज रफ्तार डीटीसी बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूल जा रही छात्रा की मौत

New Delhi, 14 अगस्त . दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 के कोंडली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार डीटीसी बस ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी. स्कूटी पर अपने चाचा के साथ स्कूल जा रही 8वीं कक्षा की छात्रा कायना पाल (उम्र 12 साल) बस की चपेट में आ गई. बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद बस चालक फरार हो गया, जिसके बाद इलाके में गुस्सा फैल गया और लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी.

बच्ची के रिश्तेदार वीरेंद्र सिंह ने से बातचीत के दौरान बताया कि कायना पाल अपने चाचा के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी. इसके स्कूल में 15 अगस्त से जुड़ा कार्यक्रम था. वह खिचड़ीपुर से वसुंधरा एन्क्लेव स्थित ईस्ट प्वाइंट स्कूल की ओर जा रही थी. इसी दौरान दल्लूपुरा के पास पीछे से आ रही डीटीसी बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही स्कूटी सड़क पर गिर गई और बच्ची बस की चपेट में आ गई. गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कायना उनके पड़ोस में रहती थी और परिवार के लिए बेटी जैसी थी. उन्होंने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया. उनका कहना है कि बच्ची के चाचा स्कूटर को सामान्य गति से चला रहे थे, लेकिन बस काफी तेज रफ्तार में थी. उन्होंने आरोप लगाया कि बस ने ओवरटेक करने की कोशिश में गलत दिशा से आकर स्कूटर को टक्कर मारी. उन्होंने बताया कि हादसे में बच्ची के चाचा को भी चोट लगी है. उनके पैर और घुटने में चोट बताई जा रही है.

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. बस चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया और गुस्साई भीड़ ने डीटीसी बस में तोड़फोड़ कर दी. हादसे की सूचना मिलने के बाद Police मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. Police मामले की जांच कर रही है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है.

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment