
नैरोबी, 15 अप्रैल . केन्या गणराज्य में India के उच्चायुक्त आदर्श स्वैका ने Wednesday को नैरोबी में केन्या की नेशनल असेंबली के स्पीकर मोसेस वेतांगुला से मुलाकात की. इस दौरान दोनों पक्षों ने संसदीय आदान-प्रदान को और मजबूत करने और फ्रेंडशिप ग्रुप्स के जरिए द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की.
बैठक के दौरान स्वैका ने मोसेस वेतांगुला को Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला का एक पत्र सौंपा. इस पत्र में भारतीय संसद में भारत-केन्या पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप के गठन की जानकारी दी गई थी.
भारतीय उच्चायोग ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “उच्चायुक्त ने केन्या की नेशनल असेंबली के स्पीकर मोसेस वेतांगुला से मुलाकात की और Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला का पत्र सौंपा, जिसमें भारत-केन्या संसदीय मैत्री समूह के गठन की जानकारी दी गई है.”
उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच संसदीय सहयोग को और मजबूत करने और मैत्री समूहों के जरिए द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई. इस बैठक में केन्या में India के संसदीय मैत्री समूह के संयोजक सांसद डेविड ओउमा ओचिएंग और समूह के सदस्य भारतीय मूल के सांसद रहीम दाऊद भी मौजूद थे.
आदर्श स्वैका ने Tuesday को भी केन्या के युवा मामलों, क्रिएटिव इकॉनमी और खेल मंत्री सलीम मवुर्या से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों देशों के बीच युवा सहयोग, खेल साझेदारी और क्रिएटिव सेक्टर में सहयोग बढ़ाने पर बात हुई. इसमें क्षमता निर्माण, टैलेंट एक्सचेंज और कौशल विकास जैसे विषय शामिल थे.
इसके अलावा स्वैका ने केन्या के गृह और राष्ट्रीय प्रशासन मंत्री किपचुम्बा मुरकोमेन से भी मुलाकात की. इस बैठक में India और केन्या के बीच संबंधों, उच्च स्तरीय यात्राओं, व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई. खास तौर पर सुरक्षा और प्रशिक्षण सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया.
India और केन्या हिंद महासागर में समुद्री पड़ोसी देश हैं. विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, दोनों देशों के रिश्ते अब एक मजबूत और बहुआयामी साझेदारी में बदल चुके हैं. इसमें नियमित उच्च स्तरीय यात्राएं, बढ़ता व्यापार और निवेश, और लोगों के बीच मजबूत संबंध शामिल हैं.
–
एवाई/डीकेपी