
New Delhi, 27 मई . ईद-उल-अजहा को लेकर देशभर में प्रशासन और Police विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. Maharashtra, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में Police द्वारा फ्लैग मार्च, रूट मार्च और शांति समिति की बैठकें की गईं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.
नासिक में Police कमिश्नर संदीप कार्णिक ने बताया कि ईद-उल-अजहा को लेकर Police पूरी तरह सतर्क और तैयार है. उन्होंने कहा कि एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं तथा शहर के संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी और रूट मार्च किया गया है. Police प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे.
प्रयागराज में डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने से बात करते हुए बताया कि शहर क्षेत्र में लगभग 400 मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी थाना स्तरों और केंद्रीय स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं.
उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क पर नमाज अदा न करें और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न दें. साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी करने और उससे जुड़े फोटो या वीडियो social media पर साझा करने से भी बचने की अपील की गई है. Police द्वारा सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है.
दिल्ली में भी ईद-उल-अजहा से पहले Police ने विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला. अतिरिक्त डीसीपी पश्चिम कुमार सिंघल ने कहा कि सभी मस्जिदों पर पर्याप्त Police बल तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि शांति बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गई हैं और स्थानीय लोगों का सहयोग भी लगातार मिल रहा है.
उधर, अयोध्या में एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि आगामी त्योहार को देखते हुए जिलाधिकारी और Police प्रशासन द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और रूट मार्च किया गया है. उन्होंने कहा कि आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए इस तरह के मार्च नियमित रूप से किए जाते हैं.
Lucknow में संयुक्त Police आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार ने बताया कि पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने कहा कि सभी जोनों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गई हैं और सभी संबंधित पक्षों से संवाद स्थापित किया गया है.
उन्होंने जानकारी दी कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 1500 Policeकर्मियों, छह कंपनी पीएसी और आरएएफ की एक कंपनी को तैनात किया गया है. प्रशासन का उद्देश्य है कि ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरी शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न हो.
–
एसएके/डीकेपी