अभिषेक बनर्जी पर हमले की हेमंत सोरेन ने की निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

रांची, 31 मई . Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और हमलों के लिए कोई स्थान नहीं है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

Chief Minister हेमंत सोरेन ने Sunday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पश्चिम बंगाल में सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन Political असहमति का जवाब हिंसा या बल प्रयोग से नहीं दिया जा सकता.

उन्होंने कहा कि Political विरोध का सामना तर्क, संवाद और जनमत के माध्यम से किया जाना चाहिए, न कि डर और हिंसा के जरिए. Chief Minister ने कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करती हैं और इनके लिए किसी भी प्रकार की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए.

हेमंत सोरेन ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र को हिंसा नहीं, बल्कि संवाद, सहिष्णुता और पारस्परिक सम्मान मजबूत बनाते हैं.

Jharkhand के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस ने नेता इरफान अंसारी ने इसे सांसद की सुरक्षा में गंभीर चूक बताते हुए Political रूप से प्रेरित हमला करार दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर ममता बनर्जी चाहें तो हमले में घायल अभिषेक बनर्जी का उनकी Government Jharkhand के अस्पताल में सुरक्षित तरीके से इलाज कराएगी.

उल्लेखनीय है कि अभिषेक बनर्जी पर Saturday को उस वक्त हमला किया गया था, जब वो सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने जा रहे थे. रास्ते में उन पर अंडे फेंके गए और धक्का-मुक्की की गई. इस मामले में Police ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. Police के अनुसार, सोनारपुर थाने की टीम ने रातभर इलाके में सर्च अभियान चलाया. हमले से जुड़े वीडियो फुटेज की भी जांच की गई. प्रारंभिक जांच में वीडियो फुटेज के आधार पर छह लोगों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. Police का कहना है कि सभी गिरफ्तार आरोपी स्थानीय निवासी हैं और घटना के समय मौके पर मौजूद थे.

एसएनसी/एसके

Leave a Comment