‘हेडगेवार का जीवन देशवासियों को राष्ट्रभक्ति और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा’, जयंती पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने किया नमन

New Delhi, 19 मार्च . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक व प्रथम सरसंघचालक केशव बलिराम हेडगेवार की Thursday को जयंती मनाई जा रही है. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक व राष्ट्रवादी विचारक हेडगेवार की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. केशव बलिराम हेडगेवार ने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की जिस दूरदर्शी सोच के साथ संघ की स्थापना की, वह आज विराट वटवृक्ष बन चुका है. उनके प्रयासों ने India की सांस्कृतिक चेतना को पुनर्जीवित करते हुए राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक एकता की एक सशक्त परंपरा का निर्माण किया. उनका ओजस्वी जीवन देशवासियों को अनंतकाल तक मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा, त्याग, समर्पण का कर्तव्यबोध कराता रहेगा.”

Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “मां भारती के अनन्य साधक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक व आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं. आपके प्रखर व ओजस्वी विचार सदैव देश के युवाओं को राष्ट्र की सेवा और समाज के उत्थान के लिए प्रेरित करते रहेंगे.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने भी केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर उन्हें नमन किया. उन्होंने लिखा, “उनका अनुशासित, समर्पित और ऋषितुल्य जीवन आज भी हम सभी को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने लिखा, “राष्ट्र के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अग्रदूत, मां भारती के अनन्य उपासक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक के संस्थापक और प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं. पूज्य हेडगेवार जी ने अपना संपूर्ण जीवन India की एकता, अखंडता और युवाओं को संगठित करने में समर्पित कर दिया. आरएसएस 100 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर आज विश्व में सेवा, संस्कार और संगठन शक्ति का विराट प्रतीक बन चुका है. उनके साधनामय जीवन से प्रेरणा लेकर हम सभी ‘राष्ट्राय स्वाहा, राष्ट्राय इदं न मम’ मंत्र के साथ राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर हैं.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने केशव बलिराम हेडगेवार को नमन करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित उनका जीवन और ‘राष्ट्र प्रथम’ का विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “डॉ. हेडगेवार जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व एवं अटूट राष्ट्रभक्ति के बल पर राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने का जो महान कार्य किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना कर समाज को संगठित, सशक्त एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित बनाने की दिशा में ऐतिहासिक योगदान दिया. उनका सम्पूर्ण जीवन अनुशासन, त्याग, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का अद्भुत उदाहरण है.”

डीसीएच/

Leave a Comment