मुंबई में भारी बारिश, रेड अलर्ट को लेकर विपक्ष के आरोपों पर शाइना बोलीं- समाधान में जुटी सरकार

Mumbai , 5 जुलाई . शिवसेना नेता शाइना एनसी ने Mumbai में भारी बारिश और रेड अलर्ट को लेकर विपक्ष के आरोपों, राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले में प्रतिक्रिया दी है.

से बात करते हुए शाइना एनसी ने कहा कि Mumbai को बारिश की आवश्यकता है, लेकिन बारिश के साथ चुनौतियां भी हैं. हमारी मांग है कि जिस तरह से बिल्डिंग के स्ट्रक्चरल ऑडिट किए जाते हैं, वैसे ही तकनीक का इस्तेमाल करके एक-एक पेड़ का ऑडिट किया जाना चाहिए. एक-एक वार्ड में ऐसा करना संभव है, क्योंकि एआई और तकनीक का इस्तेमाल करने से पेड़ के ऑडिट हो सकते हैं. विहान के साथ जो हुआ वो काफी दुखी करने वाला है.

राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले पर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में उद्धव ठाकरे कांग्रेस के साथ चले गए थे. तब उनको राम मंदिर याद नहीं आया. जब प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण दिया गया, तब वहां नहीं पहुंचे. आस्था राम मंदिर के प्रति है, चोरों के खिलाफ कार्रवाई की आवश्यकता है.

राज ठाकरे की ओर से Chief Minister पर निशाना साधने को लेकर साइना एनसी ने कहा कि Government की पूरी जिम्मेदारी है. राज ठाकरे को समाधान के बारे में बात करनी चाहिए; समस्या पर फोकस करना है तो बहुत सारे सुझाव हमारी ओर से भी दिए जा सकते हैं. Mumbai जैसी आबादी वाले शहर में चुनौतियां बहुत हैं. शिवसेना की सकारात्मक मांग है.

केतन अग्रवाल हत्याकांड पर शाइना एनसी ने कहा कि जिस तरह से यह मामला सामने आ रहा है, उससे बहुत अफसोस हो रहा है. सबसे पहले, मैं केतन अग्रवाल को श्रद्धांजलि देती हूं. इस मामले में फॉस्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर सच्चाई सबके सामने लाई जाएगी.

राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले में शाइना एनसी ने कहा कि इस मामले में एसआईटी की ओर से जांच की ओर से जांच की जा रही है. जिन लोगों की ओर से गलत काम किया गया है, उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है. नए India में आस्था की जगह पर लूट नहीं करने दी जाएगी. नए India में हर एक अपराधी को सजा दिलाई जाएगी.

एसडी/पीएम

Leave a Comment