बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना: आर्थिक तंगी से परेशान नानी और मां ने बेटे की हत्या के बाद की आत्महत्या

Bengaluru, 8 दिसंबर . कर्नाटक की राजधानी Bengaluru में Monday को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां आर्थिक संकट से जूझ रही एक महिला और उसकी मां ने कथित रूप से 14 वर्षीय बच्चे की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. मामला तवरेकेरे क्षेत्र के कोरमंगला के एस.जी. पालय Police स्टेशन सीमा का है.

मृतकों की पहचान 14 वर्षीय मौनीश, उसकी 38 वर्षीय मां सुधा और 68 वर्षीय दादी मुद्धम्मा के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में संदेह जताया गया है कि पहले बच्चे को जहर दिया गया और फिर दोनों महिलाओं ने भी जहर खाकर जान दे दी.

सूचना मिलते ही Bengaluru के दक्षिण-पूर्व डिवीजन की डीसीपी सारा फातिमा मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल की जांच की. उन्होंने बताया कि आपातकालीन नंबर 112 पर फोन आने के बाद Police टीम घर पहुंची तो तीनों के शव पड़े मिले. फिलहाल मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा.

परिवार मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला था. Sunday को वे धर्मपुरी के एक मंदिर गए थे. मौनीश क्राइस्ट स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था.

Police जांच में सामने आया कि सुधा और मुद्धम्मा पहले बिरयानी बेचकर एक छोटा होटल चलाती थीं, लेकिन घाटा होने पर उन्होंने व्यवसाय बदला. बाद में उन्होंने चिप्स और दूध बेचना शुरू किया और अंत में घरेलू काम करने लगीं. लगातार बढ़ते कर्ज ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था. कुछ वर्ष पहले सुधा का पति से भी अलग हो गया था, जिसके बाद मौनीश और सुधा, मुद्धम्मा के साथ रह रहे थे.

Sunday रात घर में जहर खाने के बाद तीनों बेहोश पड़े मिले. पड़ोसियों ने जब दरवाजा नहीं खुला और घर में सन्नाटा देखा तो Police को सूचना दी. Police ने कहा कि आगे की जांच जारी है और कर्ज तथा आर्थिक हालत को आत्महत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है.

बता दें कि 15 सितंबर को भी Bengaluru ग्रामीण जिले के गोनाकानाहल्ली में आर्थिक तंगी से परेशान एक दंपति ने अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी थी और बाद में खुद की जान लेने का प्रयास किया था. इसमें पिता शिवकुमार की मौत हो गई थी, जबकि मां मंजुला को बचा लिया गया था और बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

डीएससी

Leave a Comment