अभिनेत्री दीया मिर्जा नेमां के जन्मदिन पर लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

Mumbai , 29 नवंबर . Bollywood की मशहूर Actress दीया मिर्जा ने भले ही अपने करियर में चुनिंदा फिल्में की हों, लेकिन उन्होंने उन फिल्मों से अपने प्रशंसकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है. Saturday को उन्होंने अपनी मां का जन्मदिन मनाया.

Actress ने इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरें पोस्ट कीं. उन्होंने एक बहुत ही प्यारा और भावुक संदेश शेयर कर अपनी मां को दुनिया की सबसे अच्छी मां, सबसे प्यारी नानी और सबसे दयालु इंसान बताया.

Actress ने लिखा, “जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मां. आप मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा और सुरक्षित ठिकाना हैं. आपने मुझे हमेशा सिखाया है कि असली प्यार क्या होता है और उसे अपने व्यवहार में कैसे लेकर आएं. आप सबसे अच्छी मां, बच्चों की सबसे प्यारी नानी और एक ऐसी इंसान हैं, जो किसी को भी अपना दोस्त बना सकती हैं.”

Actress ने अपनी मां की खूबियों की तारीफ करते हुए लिखा, “आप हर चीज को प्यार, धैर्य और नरमी से रखती हैं. वहीं आपने मुझे सिखाया है कि देखभाल करना भी एक सुपरपावर है. आपका जीवन दया की सीख है, हंसी एक दवा जैसी है और आपका साथ घर जैसा रहता है.”

उन्होंने अपनी मां के लिए कामना करते हुए लिखा, “ईश्वर करे कि ये साल आपके जीवन में खुशहाली लेकर आए. आज आपका दिन हस्ते और ढेर सारी बातें करते हुए गुजरे और हां, आज मैं आपका जन्मदिन मना रही हूं. सच कहूं तो मैं हर दिन ईश्वर से आपके लिए दुआ मांगती हूं. हैप्पी बर्थडे मम्मा!”

Actress की पोस्ट देख फैंस और उनके साथी कलाकारों को काफी पसंद आ रही है. सब उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. Actress विपाशा बासु ने कमेंट सेक्शन पर लिखा, “जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामानाएं आंटी.”

Actress पिछली बार वेब सीरीज ‘नादानियां’ में नजर आई थीं. हालांकि यह सीरीज दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में नाकाम रही.

एनएस/वीसी

Leave a Comment