जन औषधि के न्यूट्रास्यूटिकल्स से सस्ते हुए हेल्थ सप्लीमेंट, परिवारों को कम कीमत में मिल रहा पोषण: सरकार

New Delhi, 30 जुलाई . केंद्र Government ने Thursday को कहा कि Prime Minister भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के तहत उपलब्ध न्यूट्रास्यूटिकल (पोषण संबंधी सप्लीमेंट) उत्पाद देश भर के परिवारों के लिए स्वास्थ्यवर्धक सप्लीमेंट को अधिक सुलभ और किफायती बना रहे हैं. योजना के तहत प्रोटीन बार, इम्यूनिटी बार, माल्ट आधारित पोषण आहार और विशेष पोषण उत्पाद बाजार की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

Government के अनुसार, जन औषधि पोर्टफोलियो में 35 ग्राम के चॉकलेट पैक में जन औषधि प्रोटीन बार और जन औषधि इम्यूनिटी बार उपलब्ध हैं. वहीं, जन औषधि वुमेन प्रोटीन बूस्ट 250 ग्राम के चॉकलेट और वनीला फ्लेवर पैक में 204.66 रुपए की कीमत पर मिलता है. इन उत्पादों को बच्चों, कामकाजी लोगों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की अलग-अलग पोषण संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

परिवार के सभी सदस्यों के लिए रोजमर्रा के पोषण को सुलभ बनाने के उद्देश्य से जन औषधि पोषण रेंज भी उपलब्ध कराई गई है, जिसमें आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर माल्ट-आधारित न्यूट्रिशनल फूड शामिल है.

Government ने बताया कि 500 ग्राम का जन औषधि पोषण माल्ट पैक 160.17 रुपए में उपलब्ध है, जबकि कोको फ्लेवर की कीमत 164.62 रुपए है. इसके अलावा, 30 ग्राम का कोको सैशे केवल 8.90 रुपए में खरीदा जा सकता है.

Government का कहना है कि अलग-अलग पैक साइज उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प चुनने की सुविधा देते हैं. इन्हें तैयार करना आसान है और नियमित सेवन के लिए उपयुक्त माना गया है, जिससे परिवारों को कम लागत में अतिरिक्त पोषण मिल सकता है.

Governmentी बयान के मुताबिक, जन औषधि प्रोटीन बार और इम्यूनिटी बार पोषक तत्वों से भरपूर हैं और बच्चों, कामकाजी पेशेवरों तथा फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों के लिए चलते-फिरते पोषण का अच्छा विकल्प हैं.

जिन लोगों को अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है, उनके लिए 100 प्रतिशत व्हे प्रोटीन पाउडर और जन औषधि प्रोटीन पाउडर भी उपलब्ध हैं. ये दैनिक प्रोटीन की जरूरत पूरी करने और मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करते हैं.

जन औषधि प्रोटीन पाउडर वनीला और केसर पिस्ता फ्लेवर में उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प मिलते हैं.

महिलाओं की अलग-अलग आयु और जीवन के विभिन्न चरणों में पोषण संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जन औषधि वुमेन प्रोटीन बूस्ट तैयार किया गया है, जो दैनिक प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के साथ ऊर्जा स्तर बनाए रखने और हड्डियों एवं मांसपेशियों के स्वास्थ्य को समर्थन देने के लिए विकसित किया गया है.

हालांकि, Government ने यह भी स्पष्ट किया कि विशेष पोषण संबंधी उत्पादों का उपयोग डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ही किया जाना चाहिए. लेकिन इनकी किफायती उपलब्धता से जरूरतमंद परिवारों के लिए उचित पोषण सहायता हासिल करना पहले की तुलना में अधिक आसान हो गया है.

–

डीबीपी

Leave a Comment