विश्व कप फाइनल देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचे क्रिकेट फैंस का स्वागत: हर्ष सांघवी

Ahmedabad, 8 मार्च . India और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला Ahmedabad के Narendra Modi स्टेडियम में Sunday को शाम 7 बजे से खेला जाना है. देश में भारतीय टीम की जीत के लिए दुआएं की जा रही हैं. Gujarat के उपChief Minister हर्ष सांघवी ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से फाइनल देखने के लिए Ahmedabad पहुंचे क्रिकेट फैंस का स्वागत किया है.

मीडिया बात करते हुए हर्ष सांघवी ने कहा, “Gujarat के Ahmedabad में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मैच होने वाला है. India और दुनिया भर से क्रिकेट फैंस इस ऐतिहासिक मैच को देखने आए हैं. मैं Gujarat की धरती पर सभी का दिल से स्वागत करता हूं.”

रांची में क्रिकेट अकादमी चलाने वाले कोच मानिक घोष ने कहा कि भारतीय टीम की स्थिति अच्छी है. अभिषेक शर्मा को छोड़ दिया जाए तो बाकी बल्लेबाज फॉर्म में हैं. जसप्रीत बुमराह शानदार फॉर्म में हैं. वरुण चक्रवर्ती सेमीफाइनल में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए, लेकिन पूरी उम्मीद है कि फाइनल में वह अच्छी गेंदबाजी करेंगे.

टी20 में किसी भी परिणाम की भविष्यवाणी करना मुश्किल है. कब किस टीम का खिलाड़ी चल जाए और मैच अपनी तरफ मोड़ दे, कहा नहीं जा सकता. मेरे हिसाब से टॉस जीतकर किसी भी टीम को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए. स्कोर का पीछा करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है.

उज्जेन के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज ने कहा कि हमने बाबा महाकाल के चरणों में निवेदन किया है कि वह भारतीय टीम को न्यूजीलैंड को हराकर विश्व चैंपियन बनने का आशीर्वाद दें.

Rajasthan के चुरु में भी क्रिकेट फैंस ने भारतीय टीम के विश्व चैंपियन बनने की दुआ की है.

एक युवा फैन ने कहा कि फाइनल मुकाबले में India और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों पर दबाव होगा. भारतीय टीम को सिर्फ जीत हासिल नहीं करनी है, बल्कि इतिहास को बदलना है. हमें टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली जीत हासिल करनी है. अगर भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर करती है, तो टीम के लिए अच्छा होगा.

एक अन्य फैन ने कहा कि अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 के आस-पास स्कोर बनाती है और न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों एलन और साइफर्ट का विकेट शुरुआती ओवरों में निकालने में सफल रहती है, तो टीम की जीत की संभावना ज्यादा है.

मैसूर के कर्नाटक आर्मी जिला अध्यक्ष तेजस लोकेश गौडा ने कहा, “भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है, और उम्मीद है कि विश्व कप जीतकर 140 करोड़ लोगों के सपने को पूरा करेगी.”

पीएके

Leave a Comment