
चंडीगढ़, 18 जून . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान के कथित विवादित वीडियो को लेकर Political तनाव बढ़ गया है. पंजाब Government में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने Thursday को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Government का पक्ष रखा और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की.
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि कुछ “पंथ विरोधी ताकतें” सुनियोजित तरीके से पंजाब का माहौल बिगाड़ने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रही हैं.
उन्होंने कहा कि Chief Minister भगवंत मान की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए एक संगठित साजिश रची गई है. इस मामले में तकनीकी और फॉरेंसिक जांच कराई गई है, जिसमें स्पष्ट तथ्य सामने आए हैं.
चीमा ने बताया कि Government ने वायरल वीडियो की जांच पंजाब से बाहर स्थित दो स्वतंत्र लैबों से कराई. इस जांच में कुल 1191 फ्रेम का बारीकी से विश्लेषण किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा व्यक्ति Chief Minister भगवंत मान नहीं है, बल्कि उनके जैसे दिखने वाला एक अन्य व्यक्ति है. उन्होंने दावा किया कि आधुनिक तकनीक और एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की गई.
फॉरेंसिक रिपोर्ट के हवाले से वित्त मंत्री ने कहा कि चेहरे की संरचना, कद-काठी और शारीरिक बनावट के आधार पर वीडियो में दिख रहे व्यक्ति और Chief Minister भगवंत मान के बीच स्पष्ट अंतर पाया गया है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की अनुमानित लंबाई लगभग 5 फुट 10 इंच है, जबकि Chief Minister भगवंत मान की लंबाई 5 फुट 8 इंच है. इसके अलावा साइड और बैक प्रोफाइल, कंधों की बनावट और शरीर की मुद्रा में भी महत्वपूर्ण अंतर पाया गया है.
Government ने इस पूरे मामले को Political साजिश करार देते हुए कहा कि इसके पीछे शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा, चाहे वे देश के भीतर हों या बाहर बैठा हो, कोई बचने वाला नहीं है.
मंत्री चीमा ने यह भी कहा कि पंजाब के खिलाफ इस तरह की साजिशें पहले भी होती रही हैं और Government इन्हें सफल नहीं होने देगी.
उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे और तकनीकी जांच और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. जनता से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक रिपोर्ट पर ही भरोसा करें.
–
एसएके/डीएससी