
New Delhi, 17 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi ने राज्यसभा में Friday को हरिवंश नारायण सिंह को लगातार तीसरी बार उपसभापति चुने जाने पर बधाई देते हुए उनके अनुभव और कार्यशैली की खुलकर सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि हरिवंश नारायण सिंह का तीसरी बार इस पद पर चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि सदन को उन पर गहरा विश्वास है.
Prime Minister ने अपने संबोधन में कहा कि बीते वर्षों में नारायण सिंह के अनुभव का सदन को बहुत लाभ मिला है. उन्होंने सभी दलों को साथ लेकर चलने की जो कोशिश की है, आज सदन ने उस पर मुहर लगा दी है. पीएम मोदी ने इसे अनुभव का सम्मान और सहज कार्यशैली की स्वीकृति बताया. उन्होंने कहा कि हरिवंश के नेतृत्व में राज्यसभा की कार्यवाही और भी प्रभावी हुई है.
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हरिवंश सिर्फ सदन का संचालन ही नहीं करते, बल्कि अपने जीवन के अनुभवों का भी बेहतर तरीके से उपयोग करते हुए सदन को समृद्ध बनाते हैं. उनके अनुभव से सदन की कार्यवाही और माहौल दोनों ही अधिक परिपक्व बने हैं. Prime Minister ने विश्वास जताया कि उनका नया कार्यकाल भी उसी संतुलन, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेगा और सदन की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.
इस मौके पर Prime Minister ने एक खास संयोग का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को देश के पूर्व Prime Minister चंद्रशेखर की जयंती भी है. पीएम मोदी ने कहा कि हरिवंश का चंद्रशेखर जी के साथ गहरा जुड़ाव रहा है, और वे उनके सहयात्री भी रहे हैं. ऐसे में उसी दिन उनका तीसरी बार इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालना एक विशेष संयोग है.
Prime Minister ने हरिवंश की पृष्ठभूमि और उनके सामाजिक योगदान का भी उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि हरिवंश जी का जन्म जयप्रकाश नारायण के गांव में हुआ था. ग्रामीण परिवेश से आने के कारण वे छात्र जीवन से ही अपने गांव और समाज के विकास के लिए काम करते रहे हैं. उनकी शिक्षा-दीक्षा काशी में हुई, जिसने उनके व्यक्तित्व को और निखारा.
पीएम मोदी ने हरिवंश नारायण सिंह की सक्रियता और समाज से जुड़ाव की भी सराहना की. उन्होंने बताया कि 2018 में जब हरिवंश ने राज्यसभा के उपसभापति का पद संभाला, तब से अब तक उन्होंने देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 350 से अधिक कार्यक्रमों में भाग लिया है. Prime Minister ने इसे एक बड़ा और सराहनीय कार्य बताया.
–
वीकेयू/एएस