दिल्ली पुलिस ने ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, चोरी का पूरा सामान बरामद

New Delhi, 17 अप्रैल . दिल्ली कैंट Police ने चोरी के एक मामले में शामिल मदनगीर के रहने वाले 24 वर्षीय आरोपी कुणाल को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर Police ने चोरी का एक बैग बरामद किया. इस बैग में सोने, हीरे के जेवर, कैनेडियन डॉलर, भारतीय मुद्रा, मोबाइल फोन, पासपोर्ट, परमानेंट रेजिडेंट कार्ड और अपराध में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी शामिल थी.

दिल्ली कैंट Police ने दीदार सिंह नाम के एक व्यक्ति की शिकायत पर 12 मार्च को ई-First Information Report दर्ज की थी. शिकायत में बताया गया था कि धौला कुआं, रिंग रोड पर फुट ओवरब्रिज के पास उनकी निजी टैक्सी से एक बैग चोरी हो गया था. उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज के पास अपनी गाड़ी रोकी थी. दो अनजान लड़कों ने रास्ता पूछने के बहाने गाड़ी से बैग निकाल लिया और स्कूटी से फरार हो गए.

Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान, Police टीम ने रिंग रोड, रिज रोड, टोडापुर और इंद्रपुरी इलाकों के cctv फुटेज खंगाले. स्थानीय जानकारी और तकनीकी विश्लेषण की मदद से आरोपी कुणाल की पहचान हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Police के अनुसार आरोपी कुणाल अपने साथियों के साथ मिलकर, मदद मांगने के बहाने गाड़ियों को रुकवाता था और ड्राइवरों से कार की खिड़कियां खोलने के लिए कहता था. जैसे ही कार की खिड़कियां खुलती थीं, आरोपियों में से एक पीड़ित का ध्यान भटकाता था, जबकि दूसरा इस मौके का फायदा उठाकर गाड़ी के अंदर रखी कीमती चीजें चुरा लेता था. इसके बाद, वे तुरंत अपनी दोपहिया गाड़ी से मौके से फरार हो जाते थे.

Police के मुताबिक, ट्रैफिक जाम के दौरान आरोपी रिंग रोड के आस-पास के इलाकों को निशाना बनाते थे, ताकि वे भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक के बीच से अपनी दोपहिया गाड़ी को आसानी से निकालकर भाग सकें. वे जान-बूझकर शहर में उन जगहों को भी निशाना बनाते थे, जहां cctv कैमरे नहीं लगे होते थे.

एसडी/एएस

Leave a Comment