सम्राट चौधरी के काम से खुश कांग्रेस विधायक, जमकर की सराहना, अपराधियों के एनकाउंटर को ठहराया सही

Patna, 1 मई . बिहार के वाल्मिकी नगर से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने Chief Minister सम्राट चौधरी के काम की जमकर सराहना की है. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. इसके साथ ही, कांग्रेस विधायक ने बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर को भी सही ठहराया है.

कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने Friday को से बात करते हुए कहा, “सम्राट चौधरी के काम की बात है, वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है, इसमें कोई शक नहीं है.”

इस दौरान, बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर कांग्रेस विधायक ने कहा, “अपराधियों की कोई जाति नहीं होती. और जहां भी अपराध होता है, Police प्रशासन उस पर निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई करेगा. एनकाउंटर होंगे, यह बिहार में एक बहुत ही सराहनीय बात है. अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है. अपराधियों की कोई जाति नहीं होती, और जहां भी अपराध होता है, Police प्रशासन उनके खिलाफ सख्ती से पेश आएगा, और एनकाउंटर होंगे.”

उन्होंने बिहार में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. विधायक ने कहा, “राज्य में इस बार सम्राट चौधरी की Government है. वे अपने तरीके से तय करेंगे कि किसे नियुक्त करना है और क्या फैसले लेने हैं. हम इस बारे में ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं.”

वहीं, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने जदयू नेता निशांत कुमार की यात्रा से जुड़े सवाल पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, “निशांत कुमार से पहले, नीतीश कुमार ने भी अपनी कई यात्राएं वाल्मीकि नगर से ही शुरू की थी. अब निशांत कुमार भी वहीं जा रहे हैं और अपनी यात्रा उसी जगह से शुरू करेंगे.”

पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल के अनुमानों पर सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा, “हम चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल नहीं गए थे, इसलिए हमारे पास इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है. हालांकि, 4 मई को सब कुछ सामने आ जाएगा.”

डीसीएच/

Leave a Comment