जेब में रखा था फोन और गलती से इंस्टा पर हो गए थे लाइव, अरशद वारसी ने सुनाया पूरा किस्सा

Mumbai , 30 जून . Actor अरशद वारसी टेक्नोलॉजी के मामले में खुद को बहुत कमजोर मानते हैं और कई बार social media और स्मार्टफोन संभालने में गलती कर बैठते हैं. उन्होंने से बात करते हुए अपनी जिंदगी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि एक बार वह गलती से social media पर लाइव हो गए थे.

अरशद वारसी ने से बात करते हुए कहा, ”मैं टेक्नोलॉजी के मामले काफी कमजोर हूं. मुझे स्मार्टफोन या social media का इस्तेमाल करना मुश्किल लगता है. मैं अक्सर अपने बच्चों या टीम से पूछता हूं कि फोन या ऐप कैसे चलाते हैं, क्योंकि कई चीजें मुझे इसमें समझ नहीं आतीं.”

उन्होंने मजेदार किस्से के बारे में बताते हुए कहा, ”एक बार मैं लंदन में घूम रहा था और फोन मेरी जेब में था. मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि गलती से मुझसे इंस्टाग्राम लाइव ऑन हो गया है. मैं आराम से चलते-फिरते अपनी बातों में लगा हुआ था और दूसरी तरफ मेरे फॉलोअर्स मेरी बातचीत सुन रहे थे. इसी दौरान मेरी बेटी और मैनेजर लगातार मुझे फोन कर रहे थे और बता रहे थे कि वे लाइव हैं, लेकिन मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि ‘लाइव’ का मतलब क्या होता है. बाद में मुझे पता चला कि पूरी घटना social media पर रिकॉर्ड हो रही थी.”

अरशद वारसी ने कहा, ”मुझे बटन वाले पुराने फोन ज्यादा पसंद हैं, क्योंकि वे आसान होते हैं और उनमें ज्यादा उलझन नहीं होती. अगर मेरे हाथ में होता तो मैं हफ्ते में एक दिन ऐसा रखना चाहूंगा, जब पूरी तरह इंटरनेट बंद हो, ताकि लोग फोन से दूर होकर आपस में बातचीत कर सकें. आजकल लोग लगातार मोबाइल और इंटरनेट में इतने व्यस्त हो गए हैं कि आम बातचीत कम होती जा रही है.”

उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि यूएई और कुछ खाड़ी देशों ने बच्चों के social media इस्तेमाल पर जो नियम बनाए हैं, वे एक हद तक सही दिशा में कदम हैं. टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सही तरीके से होना चाहिए, खासकर युवा पीढ़ी के लिए सीमाएं जरूरी हैं.”

पीके/एबीएम

Leave a Comment