
कोलकाता, 16 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने राज्य के लोगों से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.
Chief Minister सुवेंदु ने कहा कि Prime Minister मोदी की राष्ट्र सेवा की ऐतिहासिक 25 साल की यात्रा पूरी होने जा रही है. इस मौके पर उनके जन्मदिन 17 सितंबर से एक महीने तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मनाया जाएगा.
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ” पीएम मोदी की लंबी जनसेवा का सम्मान करने और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करने के लिए, आइए शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे के बीच हर घर, संस्थान, मठ और मंदिर में ‘आशीर्वाद का प्रदीप’ जलाएं. इस ऐतिहासिक पल को प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ यादगार बनाएं और सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को मजबूत करें.”
उन्होंने सभी पश्चिम बंगाल वासियों से इस कार्यक्रम के तहत दीप जलाने को कहा. Chief Minister ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि 17 सितंबर को India के यशस्वी Prime Minister Narendra Modi का शुभ जन्मदिन है. Gujarat के Chief Minister के रूप में शपथ लेने से लेकर India के Prime Minister के रूप में उनके 25 साल के कार्यकाल की यह गौरवशाली यात्रा आगामी 7 अक्टूबर को पूरी होने जा रही है. इसी ऐतिहासिक क्षण को मनाने के लिए “सेवा संकल्प अभियान” शुरू होने जा रहा है.
Prime Minister के शुभ जन्मदिन के अवसर पर हर जगह ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर सर्वशक्तिमान ईश्वर से Prime Minister Narendra Modi के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की जाएगी, ताकि पीएम मोदी कई और वर्षों तक राष्ट्र सेवा में खुद को समर्पित करते रहें.
–
वीकेयू/पीएम