गुरु प्रकाश का दावा, अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास की राजनीति

Patna, 11 जुलाई . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने Prime Minister Narendra Modi के विदेश दौरे, जम्मू-कश्मीर, वंदे मातरम, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, असम के बजट प्रस्ताव, उत्तराखंड Government के फैसले और परिसीमन जैसे विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi की इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों की यात्राएं India की विदेश नीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में हिंद महासागर क्षेत्र का रणनीतिक महत्व लगातार बढ़ रहा है और India अपने साझेदार देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है.

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद की स्थिति पर उन्होंने कहा कि अब वहां की राजनीति सुरक्षा, विकास और खुशहाली पर केंद्रित हो गई है. उनके अनुसार केंद्र Government की पहल पर जम्मू-कश्मीर में आईआईटी, एम्स और एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ-साथ बड़े बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का विकास हो रहा है. जो लोग जम्मू-कश्मीर के हित में काम करते हैं, उन्हें वहां की जनता का समर्थन मिलता है.

वंदे मातरम को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरु प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रगीत देश की पहचान और सम्मान का प्रतीक है. देशवासियों ने बचपन से इसे गाया है और राष्ट्रीय पहचान सर्वोपरि है.

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा को जनता का लगातार समर्थन मिलता रहा है. भाजपा पिछले तीन दशकों से बांकीपुर की जनता की सेवा कर रही है और जनसंघ के समय से ही क्षेत्र के लोगों का आशीर्वाद पार्टी को मिलता आया है.

असम के बजट प्रस्ताव, जिसमें एक से अधिक शादियां करने वालों को Governmentी नौकरी और कल्याणकारी योजनाओं से बाहर रखने का प्रस्ताव है, उस पर गुरु प्रकाश ने कहा कि यह संविधान की भावना और प्राथमिकताओं के अनुरूप एक प्रयास है.

उत्तराखंड Government द्वारा मदरसों को Governmentी अनुदान बंद करने के फैसले का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान किसी एक धर्म को विशेष लाभ देने का समर्थन नहीं करता और Government का दायित्व संवैधानिक प्रावधानों को लागू करना है.

Prime Minister Narendra Modi के न्यूजीलैंड दौरे पर भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, “यह India और न्यूजीलैंड के रिश्तों में एक अहम मोड़ है, क्योंकि पिछले 40 साल में India के किसी भी Prime Minister ने इस देश का दौरा नहीं किया था. Prime Minister Narendra Modi ने बिल्कुल सही कहा कि India और न्यूजीलैंड के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक संबंध हैं.”

एसएके/वीसी

Leave a Comment