किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही गुजरात सरकार: मंत्री जीतू वाघानी

गांधीनगर, 13 दिसंबर . Gujarat Government में मंत्री जीतू वाघानी ने Saturday को बताया कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती करने के लिए किसान भाइयों को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

उन्होंने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि रासायनिक खेती का चलन तेजी से बढ़ा. इस कई तरह के नुकसान हुए. एक ओर कम गुणवत्ता वाली फसलों का उत्पादन हुआ तो वहीं जमीन भी खराब हुई.

इसके अलावा रासायनिक खेती से प्राप्त अनाज खाने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसी स्थिति में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में किसान भाइयों को प्राकृतिक खेती करने की दिशा में प्रोत्साहित किया जा रहा है. उन्हें बताया जा रहा है कि प्राकृतिक खेती के क्या फायदे हो सकते हैं. इससे आगामी दिनों में हमें किस तरह का लाभ मिल सकता है.

मंत्री ने दावा किया कि हाल ही में Gujarat में एक यूनिवर्सिटी की तरफ से एक शोध किया गया है, जिसमें दो प्रमुख बातों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है. इस शोध में बताया गया है कि कैसे प्राकृतिक खेती से प्राप्त होने वाली फसल रासायनिक खेती से प्राप्त होने वाली फसल से अलग है.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्राकृतिक खेती से प्राप्त होने वाली फसल स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होती है, तो वहीं रासायनिक खेती हमारे लिए हानिकारक साबित होती है. इसी को देखते हुए हमारी Government की तरफ से पूरी रूपरेखा निर्धारित की गई है, जिसके तहत हम लोगों के बीच में जाकर उन्हें प्राकृतिक खेती से होने वाले फायदों के बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं. हम इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister के नेतृत्व में यह मिशन स्थापित किया है जिसके तहत हम लोगों के बीच में जाकर उन्हें प्राकृतिक खेती होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं. हम इस मिशन को हर हाल में पूरा करके रहेंगे.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment